सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Police got a big success senior Naxal leader Prabhakar was arrested he had a reward of 25 lakhs on his head in

Kanker: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नक्सलियों का सीनियर नेता प्रभाकर हुआ गिरफ्तार, 25 लाख का था इनामी

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Dec 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर पुलिस को नक्सल मोर्चे में बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों के सीनियर कैडर के 25 लाख के इनामी नक्सली प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव SZCM रैंक के नक्सली को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

Police got a big success senior Naxal leader Prabhakar was arrested he had a reward of 25 lakhs on his head in
नक्सलियों का सीनियर नेता प्रभाकर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर पुलिस को नक्सल मोर्चे में बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों के सीनियर कैडर के 25 लाख के इनामी नक्सली प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव SZCM रैंक के नक्सली को कांकेर पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली उत्तर सब जोनल ब्यूरो में  Logistics Supply एवं MOPOS Team का इंचार्ज था. प्रभाकर राव नक्सल संगठन में विगत् 40 वर्षों से सक्रिय रहकर काम कर रहा था। छत्तीसगढ़ राज्य सहित कई अन्य राज्यों में गिरफ्तार शीर्ष नक्सली प्रभाकर राव के खिलाफ दर्जनों अपराध दर्ज है।  

Trending Videos


कांकेर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार नक्सली प्रभाकर सीसीएम सचिव गणपति का चचेरा भाई भी है.  सीसीएम सचिव बसवा राजू, सीसीएम के.रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू, देवजी उर्फ कुमा दादा, कोसा, सोनू, मल्लाराजा रेड़डी उर्फ संग्राम से करीबी संबंध है। गिरफ्तार नक्सली की पत्नी DVC  सदस्य है जो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रावघाट एरिया कमेटी की प्रभारी है। 

एडिशनल एसपी संदीप पटेल ने बताया कि विगत कुछ दिनों से नक्सली संगठन के उत्तर बस्तर सब जोनल ब्यूरो के सीनियर माओवादी कैडर प्रभाकर राव की गतिविधि जिला कांकेर क्षेत्र में सक्रिय था. पुलिस को सूचना मिली कि  22 दिसम्बर को  कांकेर जिले के थाना अंतागढ़ क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी कर प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार माओवादी प्रभाकर राव से लगातार पूछताछ जारी है.Senior Maoist Cadre प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव द्वारा नक्सल संगठन में वर्ष 1984 में पार्टी सदस्य के रूप में भर्ती होकर विगत 40 वर्षों से सक्रिय रहकर कार्य कर रहा था।

बता दे कि वर्ष 2024 में अब तक कुल 884 माओवादी कैडरों की गिरफ्तारी की जाकर उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। प्रभाकर राव उर्फ बालमूरी नारायण राव की गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान की दृष्टिकोण से पुलिस बल को प्राप्त एक महत्वपूर्ण सफलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed