{"_id":"67333ba2989602c2cc0b58b5","slug":"video-of-a-woman-in-a-seminude-state-was-made-viralp-olice-sent-accused-behind-bars-in-kanker-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: महिला का अर्धनग्न अवस्था में वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: महिला का अर्धनग्न अवस्था में वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 12 Nov 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला युवक से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती रही पर युवक द्वारा न केवल महिला का अश्लील वीडियो बनाया गया बल्कि उस वीडियो को वायरल भी किया गया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आयी हैं। जहां एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें रात के अँधेरे में गाँव की एक महिला जो अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़ो को हाथों में लेकर दौड़ रही हैं और उस महिला का गाँव के युवक द्वारा पीछा करते हुए अश्लील वीडियो बनायी जा रही है।
Trending Videos
महिला युवक से वीडियो न बनाने की गुहार लगाती रही पर युवक द्वारा न केवल महिला का अश्लील वीडियो बनाया गया बल्कि उस वीडियो को वायरल भी किया गया। जिसके बाद महिला पखांजूर थाने पहुंची और युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला युवक से वीडियो नहीं बनाने की अपील करती रही लेकिन युवक को अपनी हरकत से बाज नहीं आया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं महिला की शिकायत आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
वहीं एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।