फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Water level at Bango Dam reaches 71.67%; gates to open at 359.66 meters in Korba

Korba: बांगो बांध में जलस्तर 71.67% पहुंचा, 359.66 मीटर पर खुलेंगे गेट, परिसंपत्तियां हटाने के निर्देश

Wed, 22 Jul 2026 02:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 02:45 PM IST
सार

कोरबा में वर्षाकाल 2026 को देखते हुए मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बांगो जलाशय में पानी तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Water level at Bango Dam reaches 71.67%; gates to open at 359.66 meters in Korba
korba

विस्तार

कोरबा में वर्षाकाल 2026 को देखते हुए मिनीमाता बांगो बांध प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बांगो जलाशय में पानी तेजी से बढ़ रहा है। आज की स्थिति में जलाशय का जलभराव 354.61 मीटर यानी 71.67 प्रतिशत हो चुका है। जलस्तर 359.66 मीटर तक पहुंचते ही बांध के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा सकता है।

विज्ञापन


विभाग ने हसदेव नदी किनारे बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों और कार्यरत संस्थाओं को सतर्क किया है। नदी के किनारे स्थापित खनिज खदान, औद्योगिक इकाइयां, ठेकेदारों और अन्य संस्थानों को अपनी चल-अचल परिसंपत्तियां सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि अचानक बाढ़ से होने वाली किसी भी क्षति के लिए जल संसाधन विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन


बाढ़ की संभावना वाले गांवों में चेतावनी की मुनादी कराने को भी कहा गया है। संभावित प्रभावित गांवों में बांगो, चर्रा, पोड़ी उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कलमीपारा, जूनापारा, तिलाईडाड, डुगुपारा, टुंगुमांड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेलगांव, झाबू, नवागांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल हैं। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि अभी जलाशय से विद्युत संयंत्रों में पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1 जून से 21 जुलाई तक कोरबा जिले में 409.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार सबसे अधिक वर्षा दर्री में 539.5 एमएम और सबसे कम करतला में 267.1 एमएम रिकॉर्ड की गई। दीपका 452 एमएम, पाली 480.2 एमएम, पसान 467.3 एमएम, कटघोरा और पोड़ीउपरोड़ा में 439 एमएम वर्षा हुई है।
 

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed