{"_id":"69dc82a1badf4560180fff97","slug":"case-filed-for-rs-20-lakh-fraud-from-retired-electricity-employees-gratuity-korba-news-c-1-1-noi1487-4157594-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CSPDCL में बड़ा घोटाला: रिटायर बिजली कर्मियों की ग्रेच्युटी से 20 लाख की धोखाधड़ी, संविदा कर्मी पर गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CSPDCL में बड़ा घोटाला: रिटायर बिजली कर्मियों की ग्रेच्युटी से 20 लाख की धोखाधड़ी, संविदा कर्मी पर गबन का आरोप
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि में बड़े गबन का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने कार्यपालन अभियंता से ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवाकर उनमें अपना खाता नंबर भरकर रकम अपने खाते में जमा कर ली।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में घोटाला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में एक बड़ा गबन सामने आया है। यह मामला सेवानिवृत्त नियमित कर्मचारियों की ग्रेच्युटी राशि से जुड़ा है। प्रारंभिक जांच में अब तक करीब 20.58 लाख रुपये के गबन की पुष्टि हुई है।
Trending Videos
तुलसी नगर सब स्टेशन कार्यालय में पदस्थ संविदा कर्मी हरीश कुमार पर आरोप है। उसने कार्यपालन अभियंता ईई (डी) से खाली चेक पर हस्ताक्षर कराए थे। बाद में हरीश ने चेक में अपना खाता नंबर भरकर रकम अपने खाते में जमा कर ली। इस तरह ग्रेच्युटी राशि संबंधित कर्मचारियों तक पहुंचने के बजाय सीधे आरोपित के खाते में चली जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह मामला तब उजागर हुआ जब एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को उसकी राशि नहीं मिली। कर्मचारी की शिकायत पर किए गए मिलान में गड़बड़ी सामने आई। पुलिस ने आरोपित हरीश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है, जिसमें निलंबन के साथ बर्खास्तगी की तैयारी है।
आरोपित का बचाव और आरोप
संविदा कर्मी हरीश कुमार ने अपने बचाव में एक दावा किया है। उसका कहना है कि उसने यह कार्य कार्यपालन अभियंता ईई (डी) के कहने पर किया था। हरीश ने इस संबंध में कंपनी के मुख्यालय रायपुर को एक पत्र भेजा है। हालांकि, विभागीय अधिकारी पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। वे यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस गड़बड़ी में और कौन-कौन शामिल है।
पुलिस और विभागीय जांच
पुलिस भी बैंक लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। इसका उद्देश्य पूरे प्रकरण का सच सामने लाना है। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि तुलसी नगर स्थित विद्युत विभाग से एक शिकायत मिली है। इसमें 20 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।