{"_id":"6a375cd7214159c74d054b54","slug":"deepka-ward-11-liquor-shop-protest-intensifies-youth-rally-traders-and-leaders-unite-councillor-to-submit-500-signature-memorandum-to-collector-demanding-removal-korba-news-c-1-1-noi1487-4417951-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में शराब भट्टी के खिलाफ जनआक्रोश: भाजपा-कांग्रेस एक मंच पर आईं, वार्डवासियों ने हटाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में शराब भट्टी के खिलाफ जनआक्रोश: भाजपा-कांग्रेस एक मंच पर आईं, वार्डवासियों ने हटाने का लिया संकल्प
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के दीपका वार्ड 11 में शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर वार्डवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने संयुक्त प्रदर्शन किया। लोगों ने शराब दुकान को सामाजिक माहौल के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग की।
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में नगर पालिका दीपका के वार्ड 11 से शराब दुकान हटाने की मांग अब जन आंदोलन बन गई है। शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी गार्डन में वार्डवासी, व्यवसायी और सामाजिक संगठन एकजुट हुए। उन्होंने शराब दुकान के विरोध में शक्ति प्रदर्शन करते हुए इसे तत्काल हटाने का संकल्प लिया।
इस अभियान में भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग एक मंच पर दिखे। उपस्थित लोगों ने बताया कि पाली सड़क पर संचालित शराब दुकान से सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है। शराबियों के जमावड़े से महिलाओं, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को परेशानी होती है। स्कूल और मंदिर के नजदीक होने से धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। वार्डवासियों ने पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दुकान हटाने की मांग की थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी कारण एक बार फिर जनसमर्थन जुटाकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया है। अब वार्डवासी इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में पार्षद अविनाश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिंह और भाजपा नेता अभिषेक सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। अभिषेक सिंह ने कहा कि पाली सड़क की शराब दुकान से दीपका के चार वार्ड प्रभावित हो रहे हैं। दिलीप सिंह ने प्रशासन से इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की। पार्षद अविनाश सिंह ने कहा कि वे वार्डवासियों के मुद्दे पर गंभीर हैं। 500 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन जल्द कोरबा कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
अविनाश सिंह ने कहा कि वे वार्डवासियों के समर्थन में सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शराब दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने के निरीक्षण के दौरान आबकारी इंस्पेक्टर की स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बहस हुई थी। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। उस घटना के बाद से यह आंदोलन और भी तेज हो गया है।