{"_id":"6a81842e12101d810c043a03","slug":"despite-continuous-action-by-forest-department-smuggling-continues-bolero-loaded-with-teak-seized-midnight-smuggling-forest-offence-case-registered-night-patrolling-intensified-korba-news-c-1-1-noi1487-4615439-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रात के अंधेरे में जंगल से काटकर ले जा रहे थे सागौन, वन विभाग ने पिकअप समेत 26 लट्ठे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रात के अंधेरे में जंगल से काटकर ले जा रहे थे सागौन, वन विभाग ने पिकअप समेत 26 लट्ठे पकड़े
Sun, 16 Aug 2026 04:42 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:42 PM IST
सार
कोरबा जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्ती के दौरान वन विभाग की टीम ने भुलसीडीह क्षेत्र से सागौन की लकड़ी लेकर जा रहे एक बोलेरो मैक्स पिकअप को पकड़ा।
विज्ञापन
सागौन से भरी बोलेरो जब्त किया वन विभाग ने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्ती के दौरान वन विभाग की टीम ने भुलसीडीह क्षेत्र से सागौन की लकड़ी लेकर जा रहे एक बोलेरो मैक्स पिकअप को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसमें सागौन के 26 लट्ठे बरामद हुए। जब्त लकड़ी का कुल आयतन करीब 2 घन मीटर बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 85 हजार रुपये है।
वन विभाग को सूचना मिली थी कि कोरबा वनमंडल के कोरबा वन परिक्षेत्र अंतर्गत भुलसीडीह के जंगल से सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के बाद वन अमले ने झगरहा से भुलसीडीह बैरियर के बीच वन मार्ग पर विशेष रात्रि गश्ती शुरू की।
इसी दौरान जंगल की तरफ से आ रहे बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक CG-13 AY 1202 को वनकर्मियों ने रोककर जांच की। वाहन की तलाशी में सागौन के 26 लट्ठे मिले। चालक से लकड़ी के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग ने वाहन और लकड़ी को जब्त करते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
मामले में वन अपराध प्रकरण पीओआर क्रमांक 5647/07, दिनांक 15 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई वनमंडलाधिकारी जितेन्द्र कुमार उपाध्याय के आदेश और संबंधित अधिकारियों के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी डेंधजय शर्मा ने किया। गश्ती दल में यशमल आदिल, गुरुवंद कुंजे, अर्जुन सिंह कंवर, बलराम राठिया सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।
वन विभाग का कहना है कि जंगलों में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी रोकने के लिए रात्रि गश्ती और निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। हालांकि पहले भी कार्रवाई के बावजूद तस्करी की घटनाएं सामने आना वन संपदा की सुरक्षा के लिए चुनौती बना हुआ है। विभाग ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी और सख्त करने की बात कही है।