पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Son kills mother with a lathi over a land dispute

कोरबा: जमीन विवाद में बेटे ने मां की लाठी से की हत्या, पिता को किया घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 11:09 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
Son kills mother with a lathi over a land dispute
korba

जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चीतापाली में शुक्रवार देर रात एक दिव्यांग बेटे ने अपनी ही मां की लाठी मारकर हत्या कर दी और पिता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल से मिली जानकारी के अनुसार चीतापाली निवासी श्याम लाल यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पत्नी-बच्चों के साथ कोरबा शहर में रहता है। घर में श्याम लाल, उनकी पत्नी जानकुंवर और छोटा बेटा रामकुमार यादव रहते थे। रामकुमार दिव्यांग है और लाठी के सहारे चलता है। वह लंबे समय से जमीन का बंटवारा चाह रहा था, लेकिन माता-पिता अभी बंटवारा नहीं करना चाहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब 9-10 बजे रामकुमार ने फिर से बंटवारे की बात उठाई। मना करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर रामकुमार ने लाठी से मां जानकुंवर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट से जानकुंवर की मौके पर ही मौत हो गई। इतने से भी मन नहीं भरने पर आरोपी ने पिता श्याम लाल पर भी लाठी बरसाई, जिससे उनका एक पैर टूट गया और हाथ व शरीर पर कई चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद रामकुमार घर से फरार हो गया। रातभर मां का शव घर में पड़ा रहा। शनिवार सुबह घटना की सूचना उरगा पुलिस को मिली। थाना प्रभारी नवीन पटेल तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल श्याम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे ग्राम अंजोरीपाली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रामकुमार ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी माता-पिता से मारपीट कर चुका है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed