पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fatal crash near Bhalumod, Katghora: Two speeding trailers collided head-on

छत्तीसगढ़: कोरबा में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरा फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 27 Jun 2026 10:09 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
Fatal crash near Bhalumod, Katghora: Two speeding trailers collided head-on
korba
कोरबा शनिवार की सुबह कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। यहां दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह के समय हुआ जब दोनों ट्रेलर तेज गति से एक-दूसरे की ओर आ रहे थे। नियंत्रण खोने के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव केबिन के अंदर इस कदर फंस गया था कि उसे निकालने के लिए कटर का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


दूसरा ट्रेलर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस अब फरार ट्रेलर और चालक की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कटर की मदद से ट्रेलर की केबिन काटी और चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और वाहन मालिक को हादसे की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।


पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज किया जाएगा। वाहन के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है।

 

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed