{"_id":"65b737b985ddb666870ea226","slug":"giant-bull-fell-into-the-pit-for-water-supply-in-korba-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: 11 फीट गड्ढे में गिरा विशालकाय सांड, घंटों चला रेस्क्यू; JCB की मदद से निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: 11 फीट गड्ढे में गिरा विशालकाय सांड, घंटों चला रेस्क्यू; JCB की मदद से निकाला बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
एसईसीएल द्वारा बनाए गए पानी सप्लाई के लिए गड्ढे में एक विशालकाय सांड गिर गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।

गड्ढे में गिरा सांड
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कुसमुंडा कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए बनाए गए 11 फीट वाल गड्ढे में एक विशालकाय सांड गिर गया। जिसके बाद सांड हुंकार लगाने लगा। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया। जहां घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
एसईसीएल कुसमुंडा इलाके के विकास नगर कॉलोनी में पानी सप्लाई के लिए वाल बैठाया गया है। जहां कॉलोनी और घरों में प्रतिदिन पानी की सप्लाई दी जाती है। इस वाल को ऑपरेटर बन्द और चालू करते है। जिसके बाद सप्लाई शुरू होता है।
वाल को लगभग 11 फीट गड्ढे में बैठाया गया है। सोमवार की तड़के सुबह गड्डे में विशालकाय सांड गिर गया। इस घटना के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना स्थानीय पार्षद अमरजीत सिंह को दी गई। जहां पार्षद और स्थानीय लोगों के द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से घंटे मशक्कत के बाद सांड को बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने और सांड ने राहत की सांस ली। जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया।
लोगों ने बताया कि विकास नगर गुरुद्वारा परिसर के सामने सड़क के किनारे पानी सप्लाई वाल के बने इस गड्ढे में हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पूर्व एक कार भी इसमें गिर गई थी। जिसमें कार चालक को चोंटे आयी थी। तड़के सुबह दो सांड आपस में लड़ते हुए एक गिर गया। पिछले लगभग दो साल से बने इस वाल गड्ढे को ढकने संबंधित एसईसीएल के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जिस वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। इस घटना के बाद लोगों में भरी आक्रोश हैं। समय रहते अगर नहीं ढंका गया तो आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जिसकी जवाबदारी संबंधित विभाग की होगी।

Trending Videos