पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba observed Muharram remembering Imam Hussain martyrdom

कोरबा में मुहर्रम: ताजिया जुलूसों में उमड़ा अकीदत का सैलाब, लंगर और शरबत से दिया भाईचारे का संदेश

Fri, 26 Jun 2026 09:54 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 09:54 PM IST
सार

कोरबा में मुहर्रम पर विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निकाले गए। जगह-जगह लंगर और शरबत का वितरण हुआ। पुराना बस स्टैंड मुख्य केंद्र रहा, जहां सभी जुलूस पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ और हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली।
 

विज्ञापन
Korba observed Muharram remembering Imam Hussain martyrdom
korba

विस्तार

कोरबा में शुक्रवार को मुहर्रम श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया। शहर में मुहर्रम का माहौल भावुक रहा। धनवारपारा, कुचेना, बुधवारी, मुड़ापार सहित कई इलाकों से ताजिया जुलूस निकाले गए। हाथों में झंडे, अलम और ताजिया लिए अकीदतमंद 'या हुसैन' के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह लंगर और शरबत का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इमाम हुसैन की याद में राहगीरों को शरबत पिलाया गया और भोजन परोसा गया। इंदिरा नगर-दुरपा रोड क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों से लगातार लंगर वितरण की परंपरा इस बार भी निभाई गई। स्थानीय लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
विज्ञापन


शहर का पुराना बस स्टैंड मुहर्रम का मुख्य केंद्र बना। सभी मोहल्लों से निकले ताजिया जुलूस यहां एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं ने फातेहा पढ़ी, दरूद-ओ-सलाम पेश किया और कर्बला की शहादत को याद कर शोक व्यक्त किया। पूरे शहर से जुटे लोगों ने एकजुट होकर अमन और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिनभर पुलिस बल शहर में गश्त करता रहा। संवेदनशील चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। बस स्टैंड पर सभी जुलूसों के एकत्रित होने के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। ट्रैफिक डायवर्ट कर आम लोगों को असुविधा न हो, इसका भी ध्यान रखा गया। अधिकारी लगातार व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे।


मुहर्रम का संदेश केवल शोक तक सीमित नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ खड़े होने और इंसानियत की मिसाल कायम करने का है। कोरबा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को शरबत पिलाकर और लंगर में शामिल होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। प्रशासन और नागरिकों के सहयोग से मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

korba

korba

 

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed