सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Passenger Bus Stolen in Broad Daylight from Bus Stand in Korba

Korba: सरेआम बस स्टैंड से विरक यात्री बस की हुई चोरी, बस समेत आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड कोरबा से 22 लाख रुपये की यात्री बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। चोरी गई बस भी बरामद कर ली गई है।

Passenger Bus Stolen in Broad Daylight from Bus Stand in Korba
korba - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में टीपी नगर स्थित नया बस स्टैंड कोरबा से 22 लाख रुपये की यात्री बस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। चोरी गई बस भी बरामद कर ली गई है। बताया जा रहा है कि को बस मालिक ने चौकी सीएसईबी रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601, कीमत करीब 22 लाख रुपये, नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी हो गई है।बस को विरक बस के नाम से जाना जाता है सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस स्टैंड पहुंचने के बाद चाबी को बस के दरवाजे के पास रखकर फ्रेस होने चले गए थोड़ी देर बाद वापस लौटने पर बस उसकी जगह पर नहीं थी और चोरी होने की आशंका जताने लगे इसके बाद हड़कंप मच गया। जांच के दौरान बस के कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाई। उसने चोरी गई बस और आरोपी की पहचान कर कोहड़िया के पास उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर चौकी सीएसईबी रामपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी मनजीत सिंह टोप्पो, उम्र 31 वर्ष, निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली, जिला कोरबा ने बस चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बस को बरामद कर जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी ड्राइवरी का काम करता था और वह बस स्टैंड पर खड़ी बस पर उसकी नजर बनी हुई थी जहां समय पाते ही उसने गाड़ी चालू की और निकल पड़ा पहले तो उसे समझ नहीं आ रहा था कि जाना कहां है सुनालिया चौक की तरफ पहले गया उसके बाद सीएसईबी चौकी होते हुए चोर कोहड़िया मुख्य मार्ग से जा रहा था इस दौरान उसे पुलिस ने पकड़ लिया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। कोरबा पुलिस ने कहा कि जनता के सहयोग और पुलिस की सजगता से अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सतर्कता और सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed