{"_id":"6a217b3d052c41f5e40e300c","slug":"patni-ko-meja-talab-nhane-vaaps-laauta-to-pti-lataka-mila-korba-news-c-1-1-noi1487-4357969-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba : पत्नी को तालाब नहाने भेज पति ने लगाई फांसी, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : पत्नी को तालाब नहाने भेज पति ने लगाई फांसी, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पसरा मातम
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 33 वर्षीय राम प्रसाद पटेल ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 33 वर्षीय राम प्रसाद पटेल ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी को तालाब स्नान के लिए भेज दिया था। स्नान कर लौटने पर पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक मृतक राम प्रसाद पटेल और उनकी पत्नी दोनों गांव से लगे फ्लाई ऐश फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे। दोपहर में काम खत्म कर दोनों घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद राम प्रसाद ने पत्नी को तालाब में नहाने भेज दिया। पत्नी के जाते ही उसने आंगन में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। स्नान कर वापस लौटी पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखा तो जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में राम प्रसाद को फांसी से उतारकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे जिंदा समझकर अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक राम प्रसाद पटेल के पिता रूप सिंह पटेल खेती-किसानी करते हैं। राम प्रसाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। 8 साल की बेटी और 3 साल का बेटा अब अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
प्रारंभिक जांच में नशा में होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन परिजनों ने अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। गांव में हुई इस घटना के बाद लोग स्तब्ध हैं और हर कोई राम प्रसाद के इस कदम पर सवाल उठा रहा है।

korba

korba