{"_id":"6a0ddcb2e00bb8d8e401eecc","slug":"pati-ptni-ke-bech-vivaad-dost-ne-uthaya-phayda-dost-ne-kiye-anchaar-korba-news-c-1-1-noi1487-4305309-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाबिद निकला दरिंदा: दंपती में खाना बनाने पर हुआ विवाद, घर से निकली पत्नी, पति के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाबिद निकला दरिंदा: दंपती में खाना बनाने पर हुआ विवाद, घर से निकली पत्नी, पति के दोस्त ने बनाया हवस का शिकार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में पति से विवाद के बाद घर छोड़कर गई महिला को उसके दोस्त और सहयोगी ने शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पति-पत्नी के बीच हुए विवाद का फायदा उठाकर पति के दोस्त ने महिला को शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। घटना बालको थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी जाबिद अली और उसके साथी निरंजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं 15 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे खाना बनाने की बात पर पति से विवाद हुआ। गुस्से में वह घर से निकल गई और बालको पुल के पास सब्जी दुकान पर रुक गई। रात होने के कारण वह वहीं मंदिर में रुक गई।
विज्ञापन
16 मई की सुबह करीब 8 बजे वह ऑटो से बालको पहुंची। वहां उसे जाबिद अली और निरंजन सिंह मिले। जावेद उसके पति का दोस्त था और पहले से परिवार का आना-जाना था। जावेद के कहने पर सरदार उसे अपने घर ले गया और परिवार के साथ रखा। शाम को सरदार की बहन ने उसे घर छोड़ने को कहा।
सरदार उसे शाम 7 बजे छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में जावेद मिल गया। जावेद ने घुमाकर लाने की बात कहकर दोनों उसे बाइक से लालघाट बालको ले गए। वहां दोनों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाकर उसे लालघाट जंगल की ओर ले गए। वहां निरंजन उसे और जाबिद को छोड़कर चला गया।
पीड़िता के अनुसार, रात करीब 10 बजे जाबिद ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। सुबह करीब 4 बजे जावेद ने सरदार को फोन कर बुलाया। सरदार दोनों को लेकर बालको के पास छोड़कर चला गया। वहां से पीड़िता पैदल अपनी मामी के घर पहुंची और पूरी घटना बताई। मामी ने उसके पति को बुलाया। इसके बाद 19 मई 2026 को पीड़िता ने बालको थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पार्को थाना पुलिस से मामला दर्ज किया जहां आरोपी को गिरफ्तार करके किया गया है
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी जाबिद और उसके सहयोगी निरंजन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर धारा संबंधित अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos