सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Congress Takes Out Mock Funeral Procession to Protest Rising Prices Former Minister Agarwal Joins In Targets G

Korba: महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली शव यात्रा, पूर्व मंत्री अग्रवाल हुए शामिल, सरकार पर साधा निशाना

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दाम और महंगाई को लेकर कांग्रेस ने बालको के परसाभांठा चौक में ‘महंगाई शव यात्रा’ निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Congress Takes Out Mock Funeral Procession to Protest Rising Prices Former Minister Agarwal Joins In Targets G
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दाम और महंगाई को लेकर कांग्रेस ने बालको के परसाभांठा चौक में ‘महंगाई शव यात्रा’ निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने प्रतीकात्मक शव यात्रा का विधि-विधान से पूजा-पाठ किया और उसे आसपास के बाजारों व पेट्रोल पंपों तक घुमाया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।



पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, आने वाले दिनों में आम जनता पर भारी बोझ पड़ेगा। सरकार जिस गति से महंगाई बढ़ा रही है, उससे लोग निश्चित रूप से परेशान होंगे। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि पेट्रोल, डीजल, घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि पिछले सात वर्षों से देश में उर्वरक की कमी बनी हुई है। खाद की कमी दूर करने के बजाय प्रधानमंत्री किसानों को यूरिया का उपयोग कम करने की सलाह दे रहे हैं। 2014 में किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया गया था, लेकिन आज खाद न मिलने से उपज घट गई है। किसान कर्जदार हो रहे हैं और कई जगह आत्महत्या को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह ने कहा कि पिछले 2 माह से डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस के संकट से जनता बेहाल है। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिल रहा, वहीं गैस सिलेंडर के लिए चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। जिला उपाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने कहा कि सरकार ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था। आज पूरा देश उन वादों को याद कर रहा है। केंद्र की गलत नीतियों से आम जनता परेशान है। मोदी जी ने एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है, लेकिन मैं कहती हूं कि आपके राज में मध्यम वर्गीय परिवार सोना-चांदी खरीदने लायक बचा ही कहां है।

पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने आरोप लगाया कि मोदी-शाह सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह फेल है। देशभर की जनता बेरोजगारी और महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। आवश्यक घरेलू सामानों के दाम लगातार बढ़ने से आमजन का बजट बिगड़ गया है।

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed