सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Land Displaced Persons Gherao Katghora SDM Office Allege Files Being Held Up for Refusal to Pay Bribes in Korb

Korba: कटघोरा एसडीएम कार्यालय का भूविस्थापितों ने किया घेराव, रिश्वत न देने पर फाइलें लटकाने का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 02:29 PM IST
Land Displaced Persons Gherao Katghora SDM Office Allege Files Being Held Up for Refusal to Pay Bribes in Korb
कोरबा में बुधवार को एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में कोयला उत्खनन के लिए अधिग्रहित 16 से अधिक गांवों के भूविस्थापित ग्रामीणों ने 20 मई 2026 को एसडीएम कार्यालय कटघोरा का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण रोजगार, मुआवजा, पुनर्वास, वंश वृक्ष, फौती, ऑनलाइन रिकॉर्ड सुधार और राजस्व त्रुटि सुधार जैसे काम महीनों से लंबित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दीपका, दर्री, कटघोरा तहसील और जिला पुनर्वास शाखा में सुनियोजित तरीके से रिश्वत मांगी जाती है। रिश्वत न देने पर प्रकरण वर्षों तक अटका दिए जाते हैं। पूर्व में कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए मजबूरन घेराव करना पड़ा।

एसईसीएल ने जटराज, पड़निया, सोनपुरी, पाली, रिसदी, खोडरी, चुरैल, आमगांव, खैरभावना, गेवरा, जरहाजेल, बरपाली, दुरपा, भैसमाखार, मनगांव, बरमपुर, दुल्लापुर, बरकुटा समेत 16 से अधिक गांवों का अधिग्रहण किया है। इन गांवों के लोग दस्तावेजों के लिए तहसील के चक्कर काट-काटकर परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एसईसीएल अर्जित गांवों में शासकीय या निजी भूमि पर मकान बनाने वाले भूमिहीन परिवारों को बसाहट की पात्रता नहीं दे रहा। जबकि पीएम आवास योजना का लक्ष्य भूमिहीनों को मुख्यधारा में लाना है। एसईसीएल की नीति के कारण सैकड़ों परिवार बेघर हो रहे हैं।

एसईसीएल ने खोडरी, रिसदी, पड़निया में राजस्व शिविर लगाए, लेकिन वहां सिर्फ आवेदन लिए गए। निराकरण के लिए तहसील दीपका भेज दिया गया। ग्रामीणों की मांग है कि शिविर में ही मौके पर कार्रवाई हो ताकि भ्रष्टाचार से बचा जा सके। ग्रामीणों ने एसईसीएल के ड्रोन सर्वे पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बिना सहमति के सर्वे कर संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है और मुआवजे में कटौती की जा रही है। जटराज में 2010 में अर्जन के बाद आधे ग्रामीणों को मसाहती मानकर और आधे को नहीं मानकर पक्षपात किया जा रहा है। इससे आक्रोश बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार में त्वरित निराकरण का दावा किया जा रहा है, लेकिन तहसील कार्यालय इसके उलट काम कर रहे हैं। अधिकारियों को न वरिष्ठों का भय है, न शासन का। ग्रामीण इसके लिए विधायक-सांसद की निष्क्रियता को भी दोषी मानते हैं। 20 मई को कुसमुंडा क्षेत्र के सभी अर्जित गांवों के सैकड़ों ग्रामीण कटघोरा एसडीएम कार्यालय के सामने पहुंचे। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर गेट पर धरने पर बैठ गए। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी को श्रद्धांजिल देने उनके आवास पर पहुंचे सीएम धामी

20 May 2026

Ujjain: चंदन से हुआ बाबा श्री महाकाल का श्रृंगार, त्रिपुंड और त्रिनेत्र ने मोहा मन; भस्म आरती में लगे जयकारे

20 May 2026

कानपुर: रिकॉर्ड बिजली खपत से बिजली गुल, लोगों में उबाल, किया हंगामा

20 May 2026

Bijnor: विशाल से हमजा बनने की जांच को कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने वीडियो कॉल पर की बात, लौट आने के लिए कहा

19 May 2026

Meerut: सिद्ध पिपलेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना, हवन पूजन के बाद शोभायात्रा निकली

19 May 2026
विज्ञापन

Meerut: सैनिक कल्याण विभाग झुनझुना नहीं, बड़ी जिम्मेदारी : सोमेंद्र तोमर

19 May 2026

Meerut: तालाब व बंजर भूमि पर कब्जे के विरोध में धरना, ईओ ने रखा अपना पक्ष

19 May 2026
विज्ञापन

Meerut: बढ़ती जनसंख्या को लेकर जताई चिंता, प्रधानमंत्री से की ये मांग

19 May 2026

Bijnor: धर्मांतरण मामले में कश्मीर पहुंची बिजनौर पुलिस

19 May 2026

कानपुर: नुमाइश मेला व बकरा मंडी नजदीक लगने से हादसे का खतरा

19 May 2026

कानपुर: बड़े मंगल पर हनुमान मंदिर में दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़

19 May 2026

तीन झोपड़ियों में लगी आग, गृहस्थी का सामान व अनाज राख

19 May 2026

साढ़ में किशोर की मौत का मामला, हत्यारोपी बोला- जान से मारने की नीयत नहीं थी

19 May 2026

गुरुग्राम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन

19 May 2026

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित जीते कुल आठ पदक

19 May 2026

न्यू गुरुग्राम में उच्च रक्तचाप दिवस पर जागरूकता

19 May 2026

अलीगढ़ में क्वार्सी के एफएम टावर स्थित अपार्टमेंट से गोली चली, एक व्यक्ति तथा बच्चा घायल

19 May 2026

VIDEO: बिजली न आने को लेकर कंप्लेंट लिखाने पहुंचा युवक, बिजली न आने पर किया प्रदर्शन

19 May 2026

हाथरस के ढकपुरा में शराब पीने के बाद कहासुनी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

19 May 2026

अलीगढ़ की शबाना तहसीन तैयार करा रहीं लड्डू गोपाल-माता रानी की पोशाकें

19 May 2026

पॉपुलर के पेड़ पर लटका मिला भाजपा के बूथ अध्यक्ष का शव

19 May 2026

हिसार: साउथ बाईपास पर चलती कार में लगी आग, दमकल की एक गाड़ी ने पाया काबू

19 May 2026

गुरुग्राम में पारा 44.6 डिग्री पार, सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज

19 May 2026

दंतेवाड़ा दौरे पर सीएम मोहन यादव: मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, साइंस सेंटर का किया अवलोकन

19 May 2026

Alwar News: पारिवारिक विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा-ताऊ पक्ष ने लाठी-डंडों से किया हमला, तीन लोग घायल

19 May 2026

बन्ना देवी पुलिस ने संत प्रवृत्ति व्यापारी को बना दिया शराबी, पुलिसकर्मी बोले-पीना तो हम सिखा देंगे

19 May 2026

सीएनजी के दाम बढ़ने से गुरुग्राम ऑटो चालकों की आय घटी

19 May 2026

Delhi: खूब नहाए शेर, हिरण, हाथी, बतख और गेंडा

19 May 2026

Raisen News: पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, ई-रिक्शा से कार्यक्रम में पहुंचे सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी

19 May 2026

Yamunotri Dham: मूलभूत व्यवस्थाओं की कमी श्रद्धालुओं के लिए बनी परेशानी, विशालकाय पत्थरों पर बैठने को हैं मजबूर

19 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed