{"_id":"6a0d7f9e739bfe98c6052296","slug":"district-gets-22-hi-tech-vehicles-400-advanced-vehicles-and-32-mobile-forensic-vans-for-33-districts-flagged-off-by-ministers-and-mlas-korba-news-c-1-1-noi1487-4302507-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: जिले को मिले 22 अत्याधुनिक वाहन, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, आपातकालीन सेवाएं होंगी प्रभावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: जिले को मिले 22 अत्याधुनिक वाहन, मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, आपातकालीन सेवाएं होंगी प्रभावी
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार
“नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा के तहत कोरबा जिले को 22 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन मिला है। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन सेवाएं और अधिक सशक्त, त्वरित व प्रभावी होंगी।
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
“नेक्स्ट जेन CG Dial-112” सेवा के तहत कोरबा जिले को 22 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन मिला है। इन वाहनों के शामिल होने से जिले में आपातकालीन सेवाएं और अधिक सशक्त, त्वरित व प्रभावी होंगी। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरी झंडी दिखाकर पूरे प्रदेश के 33 जिलों के लिए 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को रवाना किया।
कोरबा को मिले 22 नए डायल-112 वाहनों को जिले के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इससे सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, महिला-बच्चों की सुरक्षा सहित किसी भी आपात स्थिति में आम नागरिकों को तुरंत मदद मिल सकेगी। यह सेवा 24x7 उपलब्ध रहेगी। इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन, GPS, वायरलेस रेडियो, PTZ कैमरा, डैश कैमरा, मोबाइल NVR और सोलर बैकअप जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इन तकनीकों से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और कंट्रोल रूम से त्वरित संचार संभव होगा। इससे रिस्पांस टाइम में बड़ा सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डायल-112 अब “एक्के नंबर, सब्बो बर” के ध्येय वाक्य के साथ काम करेगा। नागरिक वॉयस कॉल के अलावा SMS, ईमेल, वेब पोर्टल, WhatsApp, चैटबॉट और SOS-112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी मदद मांग सकेंगे। इससे सेवा की पहुंच और बढ़ेगी। कोरबा जिले के 24 अधिकारी-कर्मचारी रायपुर जाकर इन वाहनों को लेकर आए। डायल-112 को पुलिस ने आम जनता के लिए LifeLine एवं सुरक्षा का भरोसा बताया है। इन वाहनों में तैनात अधिकारी-कर्मचारी समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा के साथ 24x7 सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। कोरबा पुलिस एवं जिला प्रशासन ने राज्य शासन का आभार जताया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि संकट की हर घड़ी में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह सेवा महिलाओं, बच्चों व आम नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूती देगी।
Trending Videos
कोरबा को 22 आधुनिक Dial-112 वाहन मिले पूरे प्रदेश के 33 जिलों में सेवा का विस्तार 24x7 आपातकालीन सहायता उपलब्ध GPS, PTZ कैमरा, डैश कैम, लाइव मॉनिटरिंग से लैस बेहतर पुलिस सहायता व त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित यह पहल सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कोरबा एसपी कार्यालय में मंत्री लखन लाल देवांगन,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सम्मेद अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे जहां मंत्री और विधायक ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया।

korba

korba

korba