{"_id":"6a3e8e845756b32ad00867ea","slug":"sitamarhi-cracks-down-on-mining-mafia-using-drones-and-thermal-tech-3-vehicles-seized-fleeing-illegal-excavation-night-time-surveillance-now-makes-evasion-impossible-korba-news-c-1-1-noi1487-4438426-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा, जेसीबी समेत तीन वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: ड्रोन और थर्मल तकनीक से खनिज माफियाओं पर शिकंजा, जेसीबी समेत तीन वाहन जब्त
Fri, 26 Jun 2026 08:54 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:54 PM IST
सार
कोरबा में खनिज विभाग ने ड्रोन निगरानी के जरिए हसदेव नदी में अवैध रेत खनन का खुलासा किया। कार्रवाई में एक जेसीबी, एक टीपर और एक ट्रैक्टर जब्त किए गए। विभाग ने अब नियमित ड्रोन और थर्मल इमेजिंग तकनीक से अवैध खनन पर सख्त निगरानी की घोषणा की।
विज्ञापन
वैध रेत खनन मामले में जेसीबी समेत तीन वाहन जब्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खनिज उड़नदस्ता दल ने कोरबा शहर से लगे सीतामढ़ी क्षेत्र में हसदेव नदी पर ड्रोन कैमरे के माध्यम से औचक निगरानी और कार्रवाई की। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे में नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी की गतिविधियां रिकॉर्ड की गईं। ड्रोन की सतत निगरानी के दौरान वाहन का पीछा करते हुए उसकी लोकेशन इमलीडुग्गू तक चिन्हित की गई।
विज्ञापन
इसके बाद खनिज जांच दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी और अवैध उत्खनन में संलिप्त जेसीबी तथा अवैध रेत परिवहन कर रहे एक टीपर को जब्त कर खनिज जांच चौकी, उरगा की अभिरक्षा में रखा।
विज्ञापन
इसी अभियान के दौरान राताखार क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को भी जब्त कर रामपुर थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। इस प्रकार एक ही अभियान में कुल तीन वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है।
सहायक खनिज अधिकारी राकेश वर्मा ने बताया कि अब जिले में अवैध खनन पर निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का नियमित उपयोग किया जाएगा। साथ ही, रात के अंधेरे का लाभ उठाकर अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर नजर रखने के लिए थर्मल इमेजिंग तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड साक्ष्यों के आधार पर भागने या वाहन छिपाने की कोशिश करने वाले भी कार्रवाई से नहीं बच सकेंगे।

korba

