पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   cobra found sitting gas cylinder in kitchen family members fled upon hearing it hiss It rescued released into

Korba: किचन में गैस सिलेंडर के पास बैठा था नाग,फुंकार सुनकर भाग खड़े हुए घरवाले, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Sat, 27 Jun 2026 03:12 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 03:12 PM IST
सार

कोरबा में मौसम में उमस और बदलाव के कारण जिले में इन दिनों जहरीले और विषहीन सांपों की आवाजाही बढ़ गई है। इसी कड़ी में कल रात नकटीखार क्षेत्र में एक घर के रसोई में गैस सिलेंडर के पास बैठे नाग को देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
cobra found sitting gas cylinder in kitchen family members fled upon hearing it hiss It rescued released into
korba

विस्तार

कोरबा में मौसम में उमस और बदलाव के कारण जिले में इन दिनों जहरीले और विषहीन सांपों की आवाजाही बढ़ गई है। इसी कड़ी में कल रात नकटीखार क्षेत्र में एक घर के रसोई में गैस सिलेंडर के पास बैठे नाग को देखकर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे वन्यजीव रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने सूझबूझ से सांप को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नकटीखार निवासी एक परिवार रसोई में काम कर रहा था, तभी उनकी नजर गैस सिलेंडर के पास कुंडली मारकर बैठे नाग पर पड़ी। नाग को देखकर परिजनों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत घर खाली कर दिया। डर के मारे किसी ने सांप को मारने की कोशिश नहीं की, बल्कि नोवा नेचर से जुड़े अनुभवी रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी जरूरी रेस्क्यू उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर के सदस्यों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी और फिर पूरी सावधानी से नाग को स्नेक हुक और बैग की मदद से पकड़ा। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद जितेंद्र सारथी ने नाग को सुनसान जंगल क्षेत्र में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, ताकि वह दोबारा आबादी क्षेत्र में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र सारथी ने बताया कि बरसात और उमस के मौसम में सांप बिलों से निकलकर सूखी और सुरक्षित जगह तलाशते हैं। रसोई, बाथरूम और स्टोर रूम उनके छिपने की पसंदीदा जगह बन जाते हैं। इसलिए इस समय घर की सफाई और सावधानी बेहद जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखने पर उसे मारने या खुद पकड़ने की कोशिश न करें। तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम के हेल्पलाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दें। प्रशिक्षित लोग ही सांप को सुरक्षित पकड़ सकते हैं।


सर्पदंश को लेकर उन्होंने खास चेतावनी दी कि झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में समय न गंवाएं। सांप काटने पर पीड़ित को शांत रखें, घाव को साबुन-पानी से धोएं और तुरंत नजदीकी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं। समय पर एंटी वेनम इंजेक्शन ही जान बचा सकता है। जागरूकता और त्वरित उपचार ही सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed