{"_id":"6a38df49b17f3d8ac6094aaf","slug":"speeding-tractor-hits-activa-on-urga-shakti-road-korba-rider-dies-on-spot-identity-unknown-documents-show-raigarh-address-tractor-seized-driver-fled-police-investigating-korba-news-c-1-1-noi1487-4422231-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba Road Accident: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में सोमवार को शक्ति मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकेजा के पास आमापाली गांव के पास हुआ।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस रायगढ़ जिले के पटेलपाली, गजानन चौहान निवासी होने की संभावना जता रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा शक्ति मुख्य मार्ग पर तिलकेजा और आमापाली गांव के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्टिवा पर सवार युवक कोरबा की तरफ से आ रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक उछलकर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। भीड़ लगते ही किसी ने डायल 112 और उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक के पास से मिले दस्तावेज में नाम और पता जिला रायगढ़, पटेलपाली, गजानन चौहान लिखा हुआ है। इसी आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।