{"_id":"69e8815ff5b9ce11400927ae","slug":"the-abduction-has-created-panic-and-police-are-now-investigating-korba-news-c-1-1-noi1487-4195072-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: पुरानी बस्ती में रहने वाले युवक का अपहरण, रात में कार से आए लोग अपने साथ ले गए, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: पुरानी बस्ती में रहने वाले युवक का अपहरण, रात में कार से आए लोग अपने साथ ले गए, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में पुरानी बस्ती क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का बीती रात बालको इलाके से आधा दर्जन लोगों ने जबरिया अपहरण कर लिया। घटना के बाद बालको पुलिस पुरानी बस्ती पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई।
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में पुरानी बस्ती क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का बीती रात बालको इलाके से आधा दर्जन लोगों ने जबरिया अपहरण कर लिया। घटना के बाद बालको पुलिस पुरानी बस्ती पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार अपहृत युवक का नाम विजय सिंधी है, जो पुरानी बस्ती के भंडारी चौक में रहा करता था। बताया जा रहा है कि विजय ने कई लोगों को धोखा देकर उनसे पैसे ऐंठ लिए थे। जब लोगों ने पैसे वापस मांगने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह रायगढ़ भाग गया था। कुछ दिन बाद वह वापस कोरबा लौटा, लेकिन पुरानी बस्ती में रहने के बजाय बालको में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीती रात लगभग आधा दर्जन लोग एक चार पहिया वाहन में बालको पहुंचे। उन्होंने विजय को घेर लिया और जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए। घटना को कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बालको पुलिस कुछ प्रत्यक्षदर्शियों को साथ लेकर पुरानी बस्ती पहुंची। वहां उन्होंने विजय के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई। प्रत्यक्षदर्शी युवतियों ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन लोग युवक को पकड़कर गाड़ी में डाल रहे थे और फिर तेजी से वहां से निकल गए। इस घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी इस मामले में जुट गए आसपास लोगों से पूछताछ की गई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया की घटना सामने आने के बाद गंभीरता से लिया गया जानकारी मिली है कि युवक का पैसा का लेनदेन है वहीं जमीन रजिस्ट्री से मामला जुड़ा हुआ है। इस मामले में जिस युवक के अपहरण होने के बाद कहीं जा रही है उससे फोन पर बात हुई है आगे की जांच कार्यवाही की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X