{"_id":"6a7ef95f76e907f5e30aced6","slug":"the-body-of-26-year-old-sulochana-was-found-hanging-in-the-bathroom-of-her-house-her-maternal-family-has-alleged-murder-and-said-that-her-husband-was-talking-to-another-woman-korba-news-c-1-1-noi1487-4611798-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: कोरबा में बाथरूम के एंगल से लटकी मिली विवाहिता, मौत पर उठे सवाल; भाई ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: कोरबा में बाथरूम के एंगल से लटकी मिली विवाहिता, मौत पर उठे सवाल; भाई ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 14 Aug 2026 05:35 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:35 PM IST
सार
विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद परिवार में मातम और इलाके में चर्चा का माहौल है। महिला के भाई ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं पति ने खुद को निर्दोष बताते हुए पत्नी की मानसिक परेशानी की बात कही है।
विज्ञापन
घर के बाथरूम में लटकते हुई मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। एक महिला ने बाथरूम में लगे लोहे के एंगल पर दुपट्टे के सहारे आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हडकंप मच गया है। वहीं मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोपी लगाया है।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला नगर फोकट पारा मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय सुलोचना पटेल के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है।
जानकारी के अनुसार, सुलोचना घर के बाथरूम में लोहे के एंगल पर दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। जब परिजनों की नजर पड़ी तो उन्होंने चीख-पुकार मचाई। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सुलोचना मूल रूप से एमपी के रीवा, धोघम, थाना हनुमना, जिला मऊगंज की रहने वाली थी। उसकी शादी 10 साल पहले उमेश पटेल से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए, जिनमें एक बेटे की मौत हो गई और 6 साल की बेटी जीवित है। मृतिका के पति उमेश पटेल कुसमुंडा खदान में नीलकंठ कंपनी में ड्राइवर हैं। दंपती पिछले दो साल से सर्वमंगला नगर फोकट पारा में किराए के मकान में रह रहे थे।
मृतिका के भाई सियाराम पटेल ने बताया कि वह नाइट ड्यूटी पर था। बहन ने फोन पर बताया कि पति दूसरी औरत से बात करते हैं और मारते हैं। मैंने कहा ठीक है, मैं बात करूंगा। मुझे नहीं पता था ऐसी घटना हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सुलोचना की हत्या की गई है कोई न कोई उसके साथ अनहोनी हुई है।
वहीं दूसरी ओर, मृतिका के पति उमेश पटेल ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि हमारा कोई विवाद नहीं था। न उसे मारा न पीटा। ड्यूटी जाते समय वो बोली कि तुम हमको नहीं पाओगे। मेरे घर गांव छोड़ दो। मैंने मजाक समझा और ड्यूटी चला गया। उन्होंने बताया कि जो लोग कह रहे हैं कि दूसरी लड़की से बात करता हूं, वो झूठ है। शरीर पर जो निशान है वो 15 तारीख को बर्तन धोते समय चूड़ी से लगा था।
वहीं मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि सुलोचना को एक और बच्चे की चाहत थी कुछ परेशानी होने के कारण बच्चा नहीं हुआ। जिससे वह परेशान थी। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।