सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Thief Caught on CCTV Stealing Through House Window

CCTV में कैद चोर: घर की खिड़की से करते हैं चोरी, कॉलोनी में दहशत, लोग खिड़कियों-दरवाजे में लगा रहे करंट

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर की खिड़की से हाथ डालकर पर्स और नकद व जरूरी दस्तावेज चुरा लिए। लगातार हो रही खिड़की चोरियों से कॉलोनी में दहशत है।

Thief Caught on CCTV Stealing Through House Window
सीसीटीवी में दिखा चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। चोर ने घर की खिड़की से हाथ डालकर अंदर रखे पर्स और कपड़ों से नगदी समेत जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Trending Videos


यह घटना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर राम जी असाटी के घर हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर खिड़की के पास खड़ा होकर अंदर रखे सामान को निशाना बना रहा है। चोर ने खिड़की किनारे रखे पर्स और कपड़ों में रखे 5 हजार रुपये नकद चुरा लिए। साथ ही पर्स में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज भी ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित राम जी असाटी ने बताया कि चोर पिछले दो दिनों से घर के आसपास घूमकर रेकी कर रहा था। सीसीटीवी में वह लगातार संदिग्ध अवस्था में मंडराते दिखा। तीसरे दिन मौका पाकर उसने खिड़की से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पड़ोस में ही खिड़की से मोबाईल की चोरी कर ली लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरों के डर से कई परिवार रात में खिड़की-दरवाजों पर करंट तक लगा रहे हैं। लोग सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में बाहर जाने से भी परहेज कर रहे हैं। उन्हें डर है कि घर खाली पाकर चोर वारदात कर देंगे।

कॉलोनीवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोर को जल्द पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर घूम रहे हैं और दिनदहाड़े रेकी कर रहे हैं। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोर को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि खिड़की-दरवाजों के पास कीमती सामान न रखें और संदिग्ध दिखने पर तुरंत सूचना दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed