{"_id":"69bd79f461ed70da58024dfc","slug":"tragic-accident-four-wheeler-overturns-1-child-dies-over-half-a-dozen-injured-korba-news-c-1-1-noi1487-4073646-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में शादी से लौटते वक्त हादसा: दुल्हन को ले जा रही कार पलटी, बच्ची की मौत; कई घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में शादी से लौटते वक्त हादसा: दुल्हन को ले जा रही कार पलटी, बच्ची की मौत; कई घायल अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के बांकी मोंगरा क्षेत्र में दुल्हन को लेकर लौट रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
सड़क हादसे में बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।
यह घटना ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गांव जाते समय हुई। वाहन डबरीपारा मोड़ के पास पलटा। वाहन में ग्यारह लोग सवार थे। इनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे। यह चारपहिया वाहन सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के सोनपुरी गांव का था। इसे किराए पर लिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को बांकी मोंगरा एसईसीएल अस्पताल पहुंचाया गया है।
चालक फरार, उपचार जारी
सड़क दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दर्री सीएसपी भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थे। घायलों का बांकी मोंगरा एसईसीएल अस्पताल में उपचार जारी है। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।
Trending Videos