Korba: 84 लाख के स्ट्रीट लाइट टेंडर में भ्रष्टाचार, मुख्य सचिव से शिकायत, आंदोलन की चेतावनी
कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पानी और आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्यवाही की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
विस्तार
कोरबा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पानी और आइसक्रीम बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमार कार्यवाही की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। दीपका स्थित मित्तल इंडस्ट्रीज में “Smart Water” नाम से बिक रहे पानी पाउच (ड्रिंकिंग वाटर) का सैंपल जब्त किया गया। वहीं, मुड़ापार कोरबा में संचालित फ्लेक्सो आइसक्रीम फैक्टरी से भी आइसक्रीम के नमूने लिए गए। जांच टीम ने दोनों स्थानों से सैंपल लेकर रायपुर स्थित फूड लैब भेज दिए हैं, जहां गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार विस्तृत परीक्षण किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों को FSSAI के नियमों के तहत संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब सभी की नजर लैब रिपोर्ट पर टिकी हुई है। यदि सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो संबंधित फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप का माहौल है। जिला खाद्य अधिकारी विकास भगत ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जारी है कुछ दिनों पहले बिना लाइसेंस के फैक्ट्री को सील किया गया है वहीं कई फैक्ट्रियों से पानी के सैंपल लिए गए हैं जहां बहुत जल्द रिपोर्ट आने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि गर्मी के शुरू होते ही आइसक्रीम, पेप्सी पानी पाउच, और पानी बोतल की सप्लाई तीनों दिन बढ़ती जा रही है कई फैक्ट्री संचालित हो रहे हैं जहां नियमों को अनदेखी कर संचालन किया जा रहा है ऐसे संचालकों और फैक्टरी पर टीम की नजर बनी हुई है जहां लगातार कार्यवाही की जा रही है।
मार्केट में कई तरह की पानी बोतल और पूछ सप्लाई हो रही है। जिनका मापक और पैकिंग जो एक्सपायर को लेकर टीम की विशेष नजर है।बताया जा रहा है कि कई दुकान ठेला, गुमठी में पानी की बोतल पाउच, की बिक्री की जा रही है उनका मैन्युफैक्चरिंग कब की है और कब तक है वहीं इसके अलावा उसकी निर्धारित मूल्य क्या है इसकी भी जांच होनी चाहिए कई दुकानों में ₹15 का पानी बोतल ₹20 में दिया जा रहा है वही पानी पाउच को ₹2 की जगह ₹3 में दिया जा रहा है ऐसी जगह पर भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि कार्यवाही करें।

korba

korba

korba