Korba: ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, हादसे के बाद ड्राइवर फरार, मातम में बदली मेले की खुशियां
Korba news: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को करतला थाना क्षेत्र कुदमुरा-कोसाबाड़ी के पास उरगा-हाटी मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूचना पर करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान चचिया दर्रीपार निवासी राहुल टोप्पो और पोलेश कंवर के रूप में हुई है। दोनों युवक अपने गांव के पास पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने गए थे। तेल भरवाकर वापस घर लौटते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क से काफी दूर जा गिरे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेलर की गति बहुत तेज थी। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े। तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत करतला थाना पुलिस को सूचना दी। इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना ऐसे समय हुई है जब चचिया गांव में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर उत्सव का माहौल है। पूरे गांव में मेला लगा हुआ है और लोग खुशी मना रहे थे। इसी बीच दो युवकों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। रथ यात्रा की तैयारियों के बीच यह दर्दनाक हादसा सभी के लिए गम का सबब बन गया।
ग्रामीणों ने मांग की है कि उरगा-हाटी मार्ग पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित की जाए और रात में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। आए दिन इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे हो रहे हैं। करतला पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रेलर और चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।