{"_id":"6a00117f222bfe89410da382","slug":"violent-clash-between-two-groups-over-two-yards-of-land-sticks-used-three-injured-korba-news-c-1-1-noi1487-4262692-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा के गोपालपुर में जमीन विवाद बना हिंसक, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा के गोपालपुर में जमीन विवाद बना हिंसक, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, दो लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुख्य रोड पर शुक्रवार रात दो गज जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में दो लोगों को चोटें आई हैं।
घटना बीती रात गोपालपुर मुख्य रोड की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से दो गज जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। महिला और पुरुष दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़े।
सड़क पर मारपीट होता देख आसपास लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया। मारपीट में दोनों पक्षों के दो लोगों को चोटें आई हैं।
इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते दिख रहे हैं। मारपीट के बाद कुछ समय तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।
हैरानी की बात यह है कि दोनों ही पक्षों ने पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों पक्ष आपस में ही मामला सुलझाने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन को लेकर विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है।
Trending Videos