{"_id":"675aae9a7c864592500b07ad","slug":"loharidih-case-body-was-taken-out-by-digging-grave-after-instructions-of-mp-high-court-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहारीडीह मामला: एमपी हाईकोर्ट के निर्देश बाद कब्र खोदकर निकाली गई कचरू की लाश, फिर से होगा पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारीडीह मामला: एमपी हाईकोर्ट के निर्देश बाद कब्र खोदकर निकाली गई कचरू की लाश, फिर से होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Dec 2024 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित लोहारीडीह मामले में गुरुवार को नया मोड़ सामने आया है। शिवप्रसाद साहू उर्फ कचरू के शव को कब्र से खोदकर निकाला गया। इसके बाद फिर से पोस्टमार्टम होगा।
कब्र से निकाली गई लाश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
लोहारीडीह गांव के निवासी मृतक शिवप्रसाद साहू उर्फ कचरू के शव को कब्र से खोदकर निकाला गया। इसके बाद फिर से पोस्टमार्टम होगा। बीते माह नवंबर में एमपी हाईकोर्ट ने शिवप्रसाद साहू के शव परिजनों की मौजूदगी में कब्र से निकालकर विशेषज्ञ डॉक्टर की टीम से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने कहा था। इस मामले में मृतक की बेटी ने हाईकोर्ट में अपने वकील में माध्यम से याचिका लगाई थी। गुरुवार को गांव में बालाघाट पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कब्र से कचरू साहू के शव को निकाला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Trending Videos
बता दें कि इसी साल 15 सितंबर को लोहारीडीह गांव के रहने वाले शिवप्रसाद साहू का शव एमपी के बालाघाट जिला अंतर्गत बोरसी थाना क्षेत्र के जंगल में पेड़ पर फांसी पर लटका मिला था। शुरुआती जांच में बोरसी पुलिस ने इसे आत्महत्या कहा था। हालांकि, 16 अक्तूबर को बालाघाट पुलिस ने खुलासा किया था कि शिवप्रसाद साहू की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में टेकचंद पिता सनूकलाल पटेल (24) निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू (33) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, रोमन पिता सनूकलाल साहू (32) निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम व राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने (40) निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा बालाघाट (एमपी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब फिर से शव का पीएम होने से आने वाले समय में बड़ा खुलासा हो सकता है।