{"_id":"697e27a84c96275f590c9367","slug":"mahasamund-district-ranks-first-in-paddy-procurement-in-chhattisgarh-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में रिकॉर्ड धान खरीदी: 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीद...प्रदेश में पहला स्थान, किसानों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में रिकॉर्ड धान खरीदी: 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक खरीद...प्रदेश में पहला स्थान, किसानों को मिला लाभ
Sat, 31 Jan 2026 09:33 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 31 Jan 2026 09:33 PM IST
सार
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में महासमुंद जिले ने 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। 182 उपार्जन केंद्रों पर एक लाख 48 हजार से ज्यादा किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचकर लाभ उठाया।
विज्ञापन
महासमुंद जिला धान खरीदी में प्रथम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत महासमुंद जिले में धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता और कुशलता से संपन्न हुआ है। इस वर्ष जिले ने रिकॉर्ड 10 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचकर बेहतर आय अर्जित की है।
विज्ञापन
जिले में कुल 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से एक लाख 48 हजार 418 किसानों ने अपना धान बेचा। इन किसानों से समर्थन मूल्य पर 10 लाख 187 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई, जो कि प्रदेश में अब तक की सर्वाधिक है। महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के कुशल मार्गदर्शन में, धान खरीदी प्रक्रिया की सतत निगरानी और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया गया, जिससे किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
खरीदे गए धान में से अब तक कुल 5 लाख 18 हजार 507 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी हो चुका है। इसके विरूद्ध 2 लाख 97 हजार 449 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। शेष धान के उठाव की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि सभी किसानों को उनका उचित मूल्य मिले और धान का सुरक्षित भंडारण हो सके।
विज्ञापन