{"_id":"6818863dde4c849f570cd608","slug":"main-accused-who-brandished-country-made-pistol-in-bhatapara-has-been-arrested-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: भाटापारा में देशी कट्टा लहराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य के साथ अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: भाटापारा में देशी कट्टा लहराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य के साथ अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा
Mon, 05 May 2025 03:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 05 May 2025 03:08 PM IST
सार
भाटापारा जिले में पुलिस ने देशी कट्टा लहराकर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह देशी कट्टा बिहार के मुंगेर से खरीदा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुर्खी शराब दुकान के पास देशी कट्टा लहराकर आम लोगों में दहशत फैलाने वाले एक असामाजिक तत्व को भाटापारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव सिंगारपुर में रहने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह देशी कट्टा बिहार के मुंगेर से खरीदा था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जो अवैध हथियारों के नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार छत्तीसगढ़ तक किस चैनल के जरिए पहुंचा तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शहरवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए।
विज्ञापन