सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major police action against drug abuse, illegal hookah material seized in Khamhardih

Raipur Crime News: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खम्हारडीह में अवैध हुक्का सामग्री जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Feb 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव नगर में स्थित एक मकान से अवैध रूप से संग्रहित हुक्का और प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का जखीरा बरामद किया गया है।

Major police action against drug abuse, illegal hookah material seized in Khamhardih
पुलिस ने किया अवैध हुक्का सामग्री जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के राजीव नगर में स्थित एक मकान से अवैध रूप से संग्रहित हुक्का और प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से लाखों रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई।
Trending Videos


पुलिस अधिकारियों ने नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश पहले ही जारी कर रखे हैं। इसी के तहत सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सतर्क रहते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और लगातार निगरानी व सूचना संकलन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली कि खम्हारडीह इलाके के राजीव नगर में एक व्यक्ति अपने मकान में हुक्का और उससे जुड़ी प्रतिबंधित सामग्री का अवैध भंडारण कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर, पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन आकाश मरकाम के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए पते पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मदनी बताया। जांच के दौरान घर से हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी से सामग्री के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित हुक्का सामग्री जब्त की गई।

इस मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 31/25 के तहत कोटपा एक्ट की धारा 4(क) में केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी अशोक मदनी, पिता स्वर्गीय बालू कुमार, उम्र 59 वर्ष, राजीव नगर, थाना खम्हारडीह का निवासी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed