सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major theft in government liquor shop, miscreants uprooted the locker filled with lakhs of rupees

Raipur News: सरकारी शराब दुकान में बड़ी चोरी, लाखों रुपये से भरा लॉकर उखाड़ ले गए बदमाश

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 14 Jun 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी रायपुर में सरकारी शराब दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सरोना स्थित कंपोजिट शराब दुकान में देर रात अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Major theft in government liquor shop, miscreants uprooted the locker filled with lakhs of rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रायपुर में सरकारी शराब दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सरोना स्थित कंपोजिट शराब दुकान में देर रात अज्ञात बदमाशों ने सेंध लगाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद आबकारी विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और करीब 7 लाख रुपये रखे लॉकर को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश केवल नकदी ही नहीं ले गए, बल्कि पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी सिस्टम को भी निशाना बनाया। चोर CCTV कैमरों का डीवीआर और चार स्कैनर भी अपने साथ ले गए, जिससे जांच एजेंसियों को कोई तत्काल इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह करीब 10 बजे दुकान का सुपरवाइजर वहां पहुंचा। दुकान के ताले टूटे होने और लॉकर गायब मिलने पर तत्काल अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और तकनीकी टीम की मदद से घटनास्थल से सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड से संपर्क करने की कोशिश की। पहली बार बातचीत में गार्ड ने बताया कि जब उसने आखिरी बार दुकान देखी थी, तब सब कुछ सामान्य था और ताला बंद था। हालांकि बाद में उसका मोबाइल फोन बंद हो गया, जिसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। गार्ड के अचानक संपर्क से बाहर होने के कारण उसकी भूमिका को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और उससे पूछताछ के बाद कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस फिलहाल चोरी की इस बड़ी वारदात के पीछे सक्रिय गिरोह, अंदरूनी जानकारी और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक जैसे सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed