सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mentally disturbed woman climbs 50-feet high water tank, creates panic in the area in Balrampur

बलरामपुर: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी, इलाके में मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Sep 2025 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी समय से क्षेत्र में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी, लेकिन इस तरह पानी की टंकी पर चढ़ जाना सभी के लिए चौंकाने वाला था। पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया है।

Mentally disturbed woman climbs 50-feet high water tank, creates panic in the area in Balrampur
मानसिक रूप से विचलित महिला 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला अचानक 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई।  स्थानीय लोगों ने महिला को टंकी के ऊपर देखा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Trending Videos


घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस बल एएसआई राधेश्याम विश्वकर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा और काफी देर तक महिला को नीचे उतारने का प्रयास किया। टंकी की ऊंचाई और महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था। स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद अंततः महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला काफी समय से क्षेत्र में इधर-उधर घूमती देखी जा रही थी। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी, लेकिन इस तरह पानी की टंकी पर चढ़ जाना सभी के लिए चौंकाने वाला था। पुलिस ने महिला को तत्काल मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भिजवाया है। साथ ही, महिला की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए उचित देखरेख और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए। यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज की जागरूकता बढ़ाने की भी आवश्यकता को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed