फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   MLA Indra Sao congratulated Livyansh who secured second position in the state

CG: स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिव्यांश ने 99% अंकों के साथ हासिल किया दूसरा स्थान, विधायक इंद्र साव ने दी बधाई

Fri, 09 May 2025 07:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 09 May 2025 07:57 PM IST
सार

सिमगा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 10वीं के छात्र लिव्यांश देवांगन ने 99% अंक लाकर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विधायक इन्द्र साव ने उनके घर जाकर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
MLA Indra Sao congratulated Livyansh who secured second position in the state
विधायक इंद्र साव ने छात्र लिव्यांश को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भाटापारा-सिमगा क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। सिमगा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के कक्षा 10वीं के छात्र लिव्यांश देवांगन ने 99% अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और स्कूल, बल्कि पूरे भाटापारा विधानसभा क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


इस शानदार सफलता पर भाटापारा विधायक इन्द्र साव ने लिव्यांश के घर जाकर उन्हें बुके, मिठाई और कलम भेंट कर बधाई दी। विधायक ने लिव्यांश की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने लिव्यांश को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई के लिए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विधायक इन्द्र साव ने कहा, 'स्वामी आत्मानंद स्कूल कांग्रेस सरकार की दूरदर्शी पहल है, जो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कर रही है। लिव्यांश की उपलब्धि इस योजना की सफलता का जीवंत प्रमाण है।' इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया, पूर्व पार्षद दशरथ चंद्राकर, सत्यजीत शेंडे, जीत नारायण साव, अमरनाथ साहू सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे, जिन्होंने लिव्यांश को शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed