फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Monsoon will be active again in Chhattisgarh after two days, weather is expected to change from today

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद फिर सक्रिय होगा मानसून, आज से मौसम बदलने के आसार

Mon, 13 Jul 2026 10:17 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Mon, 13 Jul 2026 10:17 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। इससे मध्य हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में रविवार को बारिश नहीं होने से लोगों को पूरे दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Monsoon will be active again in Chhattisgarh after two days, weather is expected to change from today
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। इससे मध्य हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में रविवार को बारिश नहीं होने से लोगों को पूरे दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 13 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले पांच दिनों तक विशेष रूप से उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका फिलहाल श्रीगंगानगर, हिसार, मेरठ, शाहजहांपुर, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए दक्षिण असम तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व बिहार के आसपास ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed