सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   One dead in three separate road accidents in Kabirdham

कबीरधाम में रफ्तार का कहर : तीन अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत और एक घायल, हादसे का शिकार हो रहे सब्जी वाहन

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Mon, 09 Dec 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कबीरधाम जिले में आए दिन सब्जी से भरे वाहन सड़क हादसे का शिकार हो रहे।

One dead in three separate road accidents in Kabirdham
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला सड़क हादसा कल रविवार शाम को रायपुर रोड स्थित मंगलू ढाबा (कवर्धा) के पास हुआ। ट्रक क्रमांक सीजी 09 जेसी 2491 ने बाइक सवार युवक बुधेलाल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुधेलाल को गंभीर चोट आई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आज सोमवार को बुधेलाल की मौत हो गई। 

Trending Videos


दूसरा सड़क हादसा सालिया (लोहरा) गांव में आज सोमवार की सुबह बस व कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात रहीं कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इसी प्रकार तीसरा सड़क हादसा सोनपुरी गांव के पास हुई है। यहां दो पिकअप वाहन आपस में टकरा गए। एक पिकअप सब्जियों से भरा हुआ था, जो नर्मदा से लोरमी की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के अनुसार, वह सामान्य गति से वाहन चला रहा था, लेकिन दूसरे ने ओवरटेक करने की कोशिश में उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सब्जियों से भरा वाहन सड़क पर पलट गया। चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों वाहन स्पीड में थे। आमतौर पर जिले में सब्जी से भरे वाहन स्पीड में चलते है। क्योंकि, इन वाहन को जल्द से जल्द सब्जी मंडी पहुंचना होता है। इसी चक्कर में कबीरधाम जिले में आए दिन सब्जी से भरे वाहन सड़क हादसे का शिकार हो रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed