फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Operation of three Holi special trains from Gondia to Chhapra and Patna on occasion of Holi festival

रेलवे राह करेगी आसान: होली पर अनुमानित भीड़ को ध्यान में रख बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें समय सारणी

Thu, 06 Mar 2025 12:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 06 Mar 2025 12:55 PM IST
सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया से छपरा और पटना के लिए तीन होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
 

विज्ञापन
Operation of three Holi special trains from Gondia to Chhapra and Patna on occasion of Holi festival
होली पर स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने गोंदिया से छपरा और पटना के लिए तीन होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनों की जानकारी 
1. गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल

प्रस्थान: गोंदिया से 12 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे।
समय सारणी: गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, छपरा आदि प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
वापसी: 13 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे छपरा से गोंदिया के लिए वापसी होगी।

2. गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल
प्रस्थान:
गोंदिया से 11 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे।
समय सारणी: गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, छपरा आदि प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
वापसी: 12 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे छपरा से गोंदिया के लिए वापसी होगी।

3. गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे के लिए) होली स्पेशल
प्रस्थान:
गोंदिया से 11 एवं 12 मार्च, 2025 को सुबह 11:00 बजे पटना के लिए रवाना होगी।
समय सारणी: गोंदिया, रायपुर, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, रांची, मूरी, बोकारो, गोमो, गया, जहानाबाद, पटना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी: 13 एवं 14 मार्च, 2025 को पटना से गोंदिया के लिए वापसी होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं और यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर उपलब्ध जानकारी देखें। इस पहल से यात्रियों को होली के दौरान अपनी यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed