सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Paddy variety Vikram TCR has become first choice of farmers, safe from storms due to its low height in Balod

बालोद: धान की किस्म विक्रम टीसीआर बनी किसानों की पहली पसंद, कम हाइट के वजह से आंधी तूफान में सुरक्षित

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अमन कोशले Updated Sat, 27 Sep 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
सार

किस्म की विशेषताएं विक्रम टीसीआर की उंचाई 105-110 सेमी होती है, जिससे यह तेज हवा या आंधी में गिरने से सुरक्षित रहती है। इसकी फसल कम अवधि (120-125 दिन) में पक जाती है और इसे कम पानी की आवश्यकता होती है। 

Paddy variety Vikram TCR has become first choice of farmers, safe from storms due to its low height in Balod
धान की किस्म विक्रम टीसीआर बनी किसानों की पहली पसंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा विकसित धान की नवीन किस्म विक्रम टीसीआर जिले में किसानों की पहली पसंद बन चुकी है। इस वर्ष लगभग 550 हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी खेती हो रही है, जो पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है। किस्म की विशेषताएं विक्रम टीसीआर की उंचाई 105-110 सेमी होती है, जिससे यह तेज हवा या आंधी में गिरने से सुरक्षित रहती है। 
Trending Videos


इसकी फसल कम अवधि (120-125 दिन) में पक जाती है और इसे कम पानी की आवश्यकता होती है। यह पुरानी किस्म सफरी-17 में सुधार कर विकसित की गई है। ग्राम खैरवाही के ईश्वर नेताम, त्रिलोचन और कमलेश्वर ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा विक्रम टीसीआर के फायदों की जानकारी दी गई, जिससे वे इस वर्ष इस किस्म की खेती कर रहे हैं और फसल की स्थिति अच्छी है। विक्रम टीसीआर का दाना लंबा पतला होता है, यह सूखा रोधी और झुलसा रोग तथा कीट पतंग के प्रति प्रतिरोधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस किस्म की उत्पादन क्षमता 60-65 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। कृषि विभाग ने इस वर्ष 42 हेक्टेयर क्षेत्र में बीज उत्पादन के लिए पंजीयन कराया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस उन्नत किस्म का उपयोग कर उत्पादन बढ़ाएं और आर्थिक स्थिति मजबूत करें।यह किस्म जल संरक्षण में भी सहायक है और बालोद जिले के किसानों के लिए उपयुक्त सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed