सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PAT-PVPT exam on May 15 in Balodabazar

CG: बलौदाबाजार में 15 मई को पीएटी-पीव्हीपीटी परीक्षा, 13 मई से निशुल्क संगीत प्रशिक्षण पंजीयन शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार Published by: श्याम जी. Updated Fri, 09 May 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

बलौदाबाजार में 15 मई को तीन केंद्रों पर 1164 परीक्षार्थी पीएटी और पीव्हीपीटी परीक्षा देंगे। वहीं, 13 मई से निशुल्क संगीत प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू हो रहा है। प्रशिक्षण 13 जुलाई से शुरू होगा।

PAT-PVPT exam on May 15 in Balodabazar
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित पीएटी (प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट) एवं पीव्हीपीटी (प्री-वेटरनरी पॉलीटेक्निक टेस्ट) परीक्षा 2025 का आयोजन 15 मई को जिले में किया जाएगा। यह परीक्षा केवल प्रथम पाली में आयोजित की जाएगी, जो प्रातः नौ बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी।

Trending Videos


परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए बलौदाबाजार जिले में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 1164 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें दाऊ कल्याणसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलौदाबाजार में सर्वाधिक 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार में 374 तथा पण्डित चक्रपाणि शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार में 310 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशासनिक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।
 
13 मई से निशुल्क संगीत प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू
संगीत प्रेमी छात्र-छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। जिला प्रशासन के सहयोग से बलौदाबाजार नगर में निशुल्क संगीत प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, जिसके लिए पंजीयन प्रक्रिया 13 मई 2025 से प्रारंभ हो रही है।

यह प्रशिक्षण एम.डी.व्ही. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित किया जाएगा। इसमें तबला, गायन संगीत, शास्त्रीय संगीत, गिटार पेड, हारमोनियम आदि विधाओं में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा खुली है। प्रशिक्षण 13 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगा और पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed