सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   PMGSY review meeting in Chhattisgarh: CS VikasSheel issues directives to connect new settlements with roads

छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की समीक्षा बैठक: मुख्य सचिव विकासशील ने दिए नई बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
सार

CG CS VikasSheel on PMGSY Meeting: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम अख्तियार किया गया है।

PMGSY review meeting in Chhattisgarh: CS VikasSheel issues directives to connect new settlements with roads
मुख्य सचिव विकासशील विकाशील ने ली बैठक - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार

CG CS VikasSheel on PMGSY Meeting: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम अख्तियार किया गया है। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ( पीएमजीएसवाय) के के तहत राज्य स्तरीय स्थायी समिति की 28वीं बैठक हुई। इसमें मुख्य सचिव ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता न करने और कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए।



सर्वे और क्लीयरेंस पहले, बाद में निर्माण
मुख्य सचिव ने बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए अधिकारियों को कार्यप्रणाली बदलने के निर्देश दिए। कोई भी सड़क बनाने से पहले उसका जमीनी स्तर पर व्यापक सर्वे किया जाए। सड़क निर्माण शुरू होने से पहले ही भूमि अधिग्रहण और फॉरेस्ट क्लीयरेंस (वन विभाग की अनुमति) से जुड़े सभी कानूनी व प्रशासनिक कार्य अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के कारण जो ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनका सुधार और मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमजीएसवाय फेस-4& बिना सड़क वाली सभी बसाहटें जुड़ेंगी
बैठक का सबसे अहम फैसला आगामी चरणों को लेकर रहा। मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीएमजीएसवाय फेस-4 के अंतर्गत राज्य की ऐसी सभी बसाहटों को चिन्हित किया जाए जहां अब तक पक्की सड़कें नहीं पहुंची हैं। एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर इन सभी बसाहटों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बनीं 52 सड़कें
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने अब तक की वित्तीय और भौतिक प्रगति का ब्योरा पेश किया कि राज्य में पीएमजीएसवाय फेस-1, 2 और 3 के तहत अब तक 8 हजार 358 सड़कें और लगभग 447 पुल-पुलिया बनाए जा चुके हैं। वर्ष 2025-26 के दौरान बस्तर संभाग के धुर नक्सल प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के सहयोग से 52 अपूर्ण सड़कों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इसके अलावा फेस-3 के तहत 31 बड़े पुलों का निर्माण भी पूरा हुआ।

पीएम जनमन योजना की प्रगति
भारत सरकार द्वारा निर्धारित 1 हजार 372 किलोमीटर लक्ष्य के मुकाबले राज्य में 1 हजार 517 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीजीवीटी) की 872 बसाहटों के लिए स्वीकृत 807 सड़कों में से 366 सड़कों का काम पूरा हो चुका है, जबकि 429 सड़कों पर काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed