सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Husband Slits Wife's Throat with Iron Weapon in Bilaspur

चरित्र पर शक में खौफनाक अंजाम: पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, बाथरूम से हत्यारे पिता को बेटे ने पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 16 Jun 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
सार

बिलासपुर के संगम नगर दीनदयाल कॉलोनी मंगला में  60 वर्षीय पंचूराम सोनवानी ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी सुमित्रा सोनवानी का लोहे के हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना बाथरूम जाते समय हुई, बेटे ने पिता को मौके पर पकड़ लिया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Husband Slits Wife's Throat with Iron Weapon in Bilaspur
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संगम नगर दीनदयाल कॉलोनी मंगला में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है की एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने लोहे के कत्ता नुमा हथियार से पत्नी के गले पर वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। 



घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान सुमित्रा सोनवानी पति पंचूराम सोनवानी 60 वर्ष निवासी संगम नगर दीनदयाल कॉलोनी मंगला के रूप में हुई है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 4 बजे की बताया जा रहा है। वही मृतिका के घर में ईंट जोड़ाई का काम चल रहा था, जिसमें वह अपने बेटे और बहू के साथ मजदूरी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान सुमित्रा सोनवानी नहाने के लिए घर के बाथरूम में जाने लगी। तभी बाथरूम में जाने से पहले उसने अपने पति पंचूराम सोनवानी से खाना बनाने के लिए लकड़ी फाड़ने को कहा। जैसे ही वह बाथरूम के अंदर पहुंची, उसी समय पीछे से पहुंचे पति ने हाथ में रखे लोहे हथियार से उसके गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में महिला का गला कट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पंचूराम मौके से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन उसके बेटे ने उसे पकड़ लिया और घर में ही रोक लिया। जिसके बाद पुलिस को घटना को सूचना दी तब सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर की जा रही शंका की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है जिसके बाद घटना की सच्चाई सामने आयेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed