{"_id":"685d23d2187c78f55100e6d4","slug":"police-arrested-fake-policeman-for-cheating-people-of-more-than-three-lakh-rupees-in-kabirdham-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे, फर्जी पुलिसकर्मी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे, फर्जी पुलिसकर्मी को पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Jun 2025 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम में पुलिस ने फर्जी पुलिसकर्मी को तीन लाख से अधिक की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया। वह पुलिस में भर्ती का झांसा देकर पीड़ितों से पैसे ऐंठता था। जांच में अन्य ठगी के मामले भी सामने आने की संभावना है।
फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने गुरुवार को पुलिस भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फर्जी दलाल परदेशी टेकाम को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि ग्राम शीतलपानी निवासी आरोपी परदेशी टेकाम पुत्र प्रताप सिंह टेकाम ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सहायक आरक्षक और एसआई पद पर भर्ती का झांसा दिया।
Trending Videos
आरोपी ने ग्राम घोठिया निवासी पीड़ित राम बघेल से 3,03,600 रुपये ठगे, जिसमें 1,83,600 रुपये बैंक खाते के माध्यम से और शेष राशि नकद कवर्धा के सिग्नल चौक स्थित एक लॉज के पास ली गई। इसकी पुष्टि दो गवाहों ने की। पीड़ित द्वारा राशि वापसी या नियुक्ति की मांग पर आरोपी टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना कवर्धा में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ भी ऐसी ठगी की हो सकती है, जिसकी जांच जारी है। कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि सरकारी नौकरी, ट्रांसफर या टेंडर के नाम पर धन मांगने वाले व्यक्तियों की तुरंत सूचना नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें।