{"_id":"678fab7ebab007217503200a","slug":"police-arrested-six-accused-in-fraud-case-in-bhatapara-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: दूसरे बैंक खाता धारकों से एटीएम कार्ट और सिम लेकर करते थे ठगी, पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: दूसरे बैंक खाता धारकों से एटीएम कार्ट और सिम लेकर करते थे ठगी, पुलिस ने छह आरोपियों को पकड़ा
Tue, 21 Jan 2025 07:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:43 PM IST
सार
भाटापारा जिले में दूसरे व्यक्तियों के एटीएम कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल सिम लेकर ठगी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चार बैंक पासबुक, चार चेकबुक, छह एटीएम कार्ड, छह मोबाइल फोन और 3500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बैंक खाता धारकों से खाता प्राप्त कर खातों का आपराधिक दुर्विनियोग करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के पास से चार बैंक पासबुक, चार चेकबुक, छह एटीएम कार्ड, छह मोबाइल फोन और 3500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों के इन बैंक खातों से 50 लाख रूपये से अधिक राशियों का लेन देन हुआ है। आरोपी रुपये का लालच देकर दूसरे व्यक्तियों का खात उपयोग करते थे।
विज्ञापन
आवेदक जितेश कवरे निवासी नयापारा वार्ड भाटापारा ने थाना भाटापारा शहर मे रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उसके एचडीएफसी बैंक के खाता को उसके परिचित शुभम मंधान ने ले लिया। उसने खाते से संबंधित एटीएम कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल सिम भी ले लिया। बाद मे जितेश कवरे को पता चला कि उसके बैंक खाता को आपराधिक वारदात में उपयोग किया जा रहा है। जितेश कवरे के आवेदन पर आरोपी शुभम मंधान के खिलाफ 318(4), बीएनएस अपराध दर्ज कर अनुसंधान में लिया गया।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम मंधान को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ करने पर उसने मई 2024 में जितेश कवरे के बैंक खाता को अपने उपयोग मे लेने का झांसा देकर उसके खाता के एटीएम कार्ड को लिया था और अपने परिचित अन्य आरोपियों को उक्त खाता का एटीएम दिया था। आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त राशि का डिपोजिट एवं विड्राल किया जाता था और उक्त खाते में 50 लाख से अधिक राशि का ट्रांजेक्शन होना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा श्रीराम रात्रे, सोनू नारंग, हरिकेश घृतलहरे, इमरान खान, मो.आदिल के साथ मिलकर एवं भाटापारा के कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर क्षेत्र के अन्य खाता धारकों से अलग-अलग बैंक के खातों के एटीएम कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल सिम को प्राप्त कर आनलाइन गेमिंग, सट्टा आदि अपराध में दुरूपयोग करना स्वीकार किया।
आरोपियों के नाम
1. शुभम मंधान (24) निवासी भगतसिंह वार्ड भाटापारा
2. हरिकेश घृतलहरे ऊर्फ सूर्या (34) निवासी भगतसिंह वार्ड भाटापारा
3. श्रीराम ऊर्फ बाली रात्रे (24) निवासी भगतसिंह वार्ड भाटापारा
4. सोनु नारंग (24) निवासी भगतसिंह वार्ड भाटापारा
5. इमरान खान (37) निवासी सदर वार्ड भाटापारा
6. आदिल खान (30) निवासी सदर वार्ड भाटापारा