{"_id":"678128d47be18f2fe20eb2b7","slug":"police-detained-12-people-who-uploaded-photos-with-sharp-weapons-on-social-media-in-bhatapara-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों के साथ फोटो अपलोड करना पड़ा भारी, पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों के साथ फोटो अपलोड करना पड़ा भारी, पुलिस ने 12 लोगों को पकड़ा
Fri, 10 Jan 2025 07:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 10 Jan 2025 07:34 PM IST
सार
भाटापारा जिले में सोशल मीडिया पर धारदार हथियारों के साथ फोटो अपलोड करने वाले तीन नबालिक सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी जब्त किए।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाटापारा पुलिस ने धारदार चाकू, छुरी और अन्य हथियार अपने पास रखने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत तीन अपचारी बालकों सहित 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों द्वारा धारदार चाकू एवं हथियारों के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की गई।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग आरोपी अपने पास धारदार हथियार चाकू, छुरी आदि रखे हुए हैं। साथ ही इन आरोपियों ने धारदार चाकू के साथ सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर भी अपनी फोटो अपलोड की है। सूचना पर भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाते हुए आरोपियों के मिलने के हर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीन अपचारी बालकों सहित कुल 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर सभी आरोपियों द्वारा धारदार चाकू, छुरी आदि हथियार अपने पास रखने एवं उसके साथ फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अपलोड करना स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
आरोपियों के नाम
1. ईश्वर यादव उर्फ बंटी उम्र 21 साल निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. भूपेंद्र उर्फ शाहिल यादव उम्र 18 साल 02 माह निवासी सर्कस मैदान स्टेशन वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. मौसम महिलागें उम्र 19 साल निवासी मिशन परसाभदेर बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
4. राकेश यादव उम्र 25 साल निवासी कल्याण सागर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
5. योगेश्वर उर्फ योगेश बंजारे उम्र 21 साल निवासी संत रविदास वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
6. कमल बंजारे उम्र 20 साल निवासी लाल बहादुर शास्त्री वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण
7. शुभम यादव उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 24 पटपर भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण
8. भानु वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम अर्जुनी थाना भाटापारा ग्रामीण
9. विनोद कोसले उम्र 19 वर्ष निवासी नीम चैक पटपर भाटापारा थाना भाटापारा ग्रामीण
10. अपचारी बालक तीन नफर