सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   quack doctor clinic was sealed in Bhatapara Under Sushasan Tihar 2025

सुशासन तिहार 2025: भाटापारा में झोला छाप डॉक्टर का क्लिनिक सील, स्वास्थ्य व पशु चिकित्सा विभाग में बदलाव

अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 06 May 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

भाटापारा जिले में सुशासन तिहार 2025 के तहत स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग अहम कार्रवाई की गई।  अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे झोला छाप डॉक्टर का क्लिनिक सील किया गया।

quack doctor clinic was sealed in Bhatapara Under Sushasan Tihar 2025
सुशासन तिहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा जनशिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग अहम कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई में पलारी क्षेत्र में अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे झोला छाप डॉक्टर विजय साहू की क्लिनिक को एंटी क्वैक्स टीम ने छापेमारी कर सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई जनशिकायतों के आधार पर की गई।

Trending Videos


वहीं, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों (RHO) के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है। विकासखंड कसडोल के नवागांव उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ जितेंद्र जांगड़े को प्रभारी सेक्टर पर्यवेक्षक राजादेवरी बनाया गया है। इसी तरह सुरेश कुमार धृतलहरे को छाता से स्थानांतरित कर नवागांव में पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पलारी विकासखंड के हरिनभट्ठा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ उपेंद्र साहू के खिलाफ नियमित रूप से ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने और शासकीय कार्य में रुचि न लेने की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद उनका वेतन रोक दिया गया है। इस मामले में विस्तृत जांच के लिए विभागीय समिति गठित की गई है और खंड चिकित्सा अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इधर, पशु चिकित्सा विभाग में भी एक वरिष्ठ अधिकारी पर शिकंजा कसा गया है। बलौदाबाजार में पदस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एल. एन. जायसवाल को समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने की शिकायत पर लवन पशु चिकित्सालय में पदस्थ किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुशासन तिहार के तहत जनहित से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे शासन-प्रशासन में जनता का विश्वास बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed