फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rahul Gandhi will come to Chhattisgarh on 25th September: Kharge will visit Balodabazar on 28th September

25 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी: बिलासपुर में करेंगे बड़ी चुनावी सभा,खड़गे का बलौदाबाजार दौरा 28 को

Sat, 23 Sep 2023 09:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 09:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi will come to Chhattisgarh on 25th September: Kharge will visit Balodabazar on 28th September
राहुल गांधी, मल्लिकाअर्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के दौरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे 25 सितंबर को  बिलासपुर में एक बड़ी चुनावी सभा लेंगे। वहां पर हितग्राहियों को आवास योजना की साढ़े 7 लाख रुपए वितरित करेंगे। इसके बाद 28 सितंबर को बलौदाबाजार में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। खड़गे बलौदाबाजार में किसान न्याय योजना, गोधन योजना, भूमि श्रमिक न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता आदि वितरित करेंगे। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का ये तीसरा दौरा रहेगा। इसके पहले वो कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में नवा रायपुर आए थे। फिर 2 सितंबर को नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में युवा सम्मेलन को संबोधित किया था। अब तीसरी बार 25 सितंबर को बिलासपुर आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे चौथी बार प्रदेश आ रहे हैं। वो 28 सितंबर को बलौदाबाजार आएंगे। 8 सितबंर को राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में आए थे। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन भी किया था। इसके पूर्व जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में आए थे। इससे पहले खड़गे नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत किए थे। जांजगीर चांपा और राजनांदगांव और में उनकी चुनावी सभाएं एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग को केंद्रित कर कराई गई थी। क्योंकि इन दोनों जगहों पर एसटी, एससी वर्ग का अच्छा खासा प्रभुत्व है। अब चौथी बार बलौदाबाजार में भरोसे का सम्मेलन कराने का तैयारी चल रही है। यहां पर भी  एसटी, एससी और ओबीसी समीकरण पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा 4 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कांकेर दौरा प्रस्तावित है। हालांकि उनका दौरा फाइनल नहीं हुआ है। कांकेर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। दूसरी ओर पंचायती राज और नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का ये दौरा बेहद खास मानी जा रही है। बिलासपुर में राहुल गांधी की चुनावी सभा क्यों अहम है? पढ़िए ये खास राजनीतिक विश्लेषण रिपोर्ट...

नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में दो सितंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभा हुई थी। इसमें उन्होंने यूथ कांग्रेस के नेताओं से संवाद कर उनका हौसला अफजाई किया था। सभा में करीब डेढ़ से दो लाख लोगों की भीड़ जुटी थी। हालांकि कांग्रेस ने 4 लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया था। इस बार भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटाने का टारगेट मिला है। सभा में 24 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों के लोग शामिल होंगे। इसलिए यहां पर बैठने के लिए कई डोम बनाए जा रहे हैं। 

बिलासपुर संभाग का राजनीतिक समीकरण 
प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर है। 8 जिलों के संभाग में यहां छत्तीसगढ़ की सबसे ज्यादा 24 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 13 सीट पर कांग्रेस, 7 पर बीजेपी, 2 पर बसपा और 2 पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जेसीसीजे) का कब्जा है। दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को बहुत पहले ही जेसीसीजे ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वर्तमान में वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में जेसीसीजे के पास बिलासपुर संभाग में केवल एक ही सीट बची है। प्रदेश के 11 लोकसभा सीट में से 4 लोकसभा सीट अकेले बिलासपुर संभाग में ही हैं। इसमें 3 पर बीजेपी और 1 पर कांग्रेस काबिज है। ऐसे में कांग्रेस विधानसभा के साथ ही लोकसभा चुनाव पर भी फोकस की हुई है।

यूपी-बिहार के वोटर्स पर फोकस
बिलासपुर संभाग में उद्योग-धंधे और स्टील पॉवर प्लांट के बड़ी संख्या में होने से यहां पर लाखों की संख्या में यूपी-बिहार के लोग निवासरत हैं। ऐसे में यूपी-बिहार के वोटर्स पर कांग्रेस की नजर है। वो हर हाल में इन वोटर्स को अपनी तरफ खींचने की तैयारी में है। उन्हें लुभाने की जुगत में है। बिलासपुर में स्टील पॉवर प्लांट, सक्ती में स्टील पॉवर प्लांट और रायगढ़ में जिंदल स्टील पॉवर प्लांट समेत कई कारखानों में बड़ी सख्या में यूपी-बिहार और झारखंड के लोग काम कर रहे हैं। ऐसे में इन वोटर्स पर कांग्रेस की नजर है। 


28 सितंबर को पीएम मोदी की बिलासपुर में ही तीसरी आमसभा
चुनावी साल में रायपुर संभाग के बाद पीएम मोदी का बिलासपुर जिले में आम सभा होने जा रही है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से हिसाब से बेहद अहम मानी जा रही है। यहां पर पीएम मोदी कई केंद्रीय योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही मतदाताओं को प्रभावित भी कर सकते हैं। कुछ बड़ा एलान भी कर सकते हैं। वहीं बिलासपुर संभाग में ही 28 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा प्रस्तावित है। इस दौरान वो बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के समापन पर शिरकत करेंगे। पीएम मोदी की रायपुर सभा में करीब 1 लाख से ज्यादा भीड़ उमड़ी थी। इससे पहले पीएम मोदी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में और रायगढ़ के कोड़ातराई में आमसभा हो चुकी है। अब वो तीसरी बार बिलासपुर में आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed