सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Babu arrested from SDM office in wrong registry case in Raigarh

Raigarh News: एसडीएम कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, दो लाख की थी डिमांड

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 02 Jan 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ जिले में एसीबी बिलासपुर ने छापेमारी कर एसडीएम कार्यालय धरमजयगढ़ के बाबू को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जमीन रजिस्ट्री को गलत बताकर शिकायत निस्तारण के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया।

Babu arrested from SDM office in wrong registry case in Raigarh
एसडीएम कार्यालय में कार्यरत बाबू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रायगढ़ जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिलासपुर एसीबी की टीम ने छापामार कार्रवाई की। धरमजयगढ़ एसडीएम कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को जमीन रजिस्ट्री से जुड़े मामले में गलत तरीके से शिकायत को नष्ट करने के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी बाबू अनिल कुमार चेलक को रंगेहाथ पकड़ा गया है।

Trending Videos


मामले की शुरुआत धरमजयगढ़ क्षेत्र के अमलीटिकरा निवासी राजू कुमार यादव की शिकायत से हुई। राजू कुमार ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने ग्राम अमलीटिकरा में एक जमीन खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री और नामांकरण भी उसके नाम से हो चुका था। इसी बीच, एसडीएम कार्यालय का बाबू अनिल कुमार चेलक ने राजू कुमार से संपर्क किया और कहा कि खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री गलत तरीके से हुई है और इस मामले में उसके व विक्रेता के खिलाफ एक शिकायत दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबू चेलक ने शिकायत को नष्ट करने के बदले राजू कुमार से दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित राजू कुमार इस अनुचित मांग को पूरा नहीं करना चाहता था और उसने आरोपी बाबू को रंगेहाथ पकड़वाने का फैसला किया। इसके बाद उसने तत्काल एसीबी बिलासपुर में इसकी शिकायत कर दी।

शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। पीड़ित राजू कुमार ने रिश्वत की रकम का एक हिस्सा, एक लाख रुपये की व्यवस्था की और उसे बाबू अनिल चेलक के शासकीय आवास पर भेजा। जैसे ही अनिल चेलक ने रकम ली, उसे संदेह हुआ और उसने तुरंत अपने आवास का दरवाजा बंद कर लिया।

एसीबी की टीम ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। कड़ी पूछताछ के बाद, अनिल चेलक ने बताया कि उसने रिश्वत की रकम को आवास के पीछे एक बैग में फेंक दिया है। एसीबी की टीम ने तुरंत उस बैग को बरामद कर लिया, जिसमें रिश्वत की रकम मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed