{"_id":"6a182a8abc52ffd4f80d193b","slug":"during-a-drinking-party-a-dispute-over-mango-plucking-led-to-the-murder-of-a-teenager-by-three-men-and-the-concealment-of-his-body-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4331814-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: शराब पार्टी के दौरान आम तोड़ने की बात को लेकर विवाद, तीन लोगों ने मिलकर किशोर को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: शराब पार्टी के दौरान आम तोड़ने की बात को लेकर विवाद, तीन लोगों ने मिलकर किशोर को उतारा मौत के घाट
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब सेवन के दौरान चखना में आम तोड़कर लाने की बात को लेकर तीन लोगों ने मिलकर एक किशोर बालक की हाथ-मुक्कों से पिटाई करके हत्या कर दी।
नाबालिग की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायगढ़ जिले में शराब सेवन के दौरान चखना में आम तोड़कर लाने की बात को लेकर तीन लोगों ने मिलकर एक किशोर बालक की हाथ-मुक्कों से पिटाई करके हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव बरगद पेड़ के पास छिपाकर पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी समेत एक नाबालिग को पकडा है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।
रायगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुरदा के डोगरमुड़ा खार स्थित बरगद के पेड़ के नीचे 25 मई की सुबह एक किशोर बालक का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त होनें के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। इस दौरान मृतक के भाई के बडे भाई ने पुलिस को बताया कि 24 मई की सुबह गांव के रहने वाले ऋषि डनसेना ने उसके छोटे भाई को काम कराने लेकर गया था। देर रात तक उसके नही लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच अगली सुबह गुरदा के डोगरमुड़ा खार के पास स्थित बरगद पेड के नीचे किशोर का शव मिला। मृतक के शरीर चोट एवं खरोंच के गंभीर निशान मिले। शार्ट पीएम में हत्या की पुष्टि होनें पर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
साथ में बैठकर किया शराब सेवन
पुलिस की पूछताछ में ऋषि डनसेना ने बताया कि वह मृतक को अपने अन्य साथियों चन्द्रशेखर उर्फ चंदा, रघुनाथ उर्फ रघु सिंह तथा एक नाबालिग बालक के पास छोड़कर काम पर चला गया था। इस बीच जब उसने चन्द्रशेखर को फोन किया तो मारपीट और चिल्लाने की आवाज सुना, तब उसने झगड़ा बंद करने को कहा था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि सभी साथ में बैठकर शराब सेवन कर रहे थे।
Trending Videos
आम तोड़कर आने की बात पर विवाद
इस दौरान चखना के लिये आम तोड़कर लाने की बात को लेकर मृतक और चन्द्रशेखर के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर हाथ-मुक्कों से किशोर के साथ मारपीट की। जिससे वह खेत की मेड से फिसलकर तालाब की ओर गिर पड़ा और गंभीर चोट आने की स्थिति में उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने बताया कि हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को उठाकर बरगद पेड़ के नीचे लिटा दिया और पूरे मामले को दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया।
घटना का कराया गया रिकंस्ट्रक्शन
खरसिया पुलिस ने आज आरोपियों को घटना स्थल ले जाकर घटना का रिकंस्ट्रक्शन कराया तथा आरोपियों के घटना के समय पहने कपड़ो को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ सामूहिक रूप से हत्या कर साक्ष्य छिपाने के प्रयास पाये जाने पर धारा 238 एवं 3(5) बीएनएस की जोड़कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
01. चन्द्रशेखर उर्फ चंदा डनसेना पिता सेतराम डनसेना उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरभौना थाना छाल जिला रायगढ़
02. रघुसिंह उर्फ रघुनाथ राठिया पिता नरसिंग राठिया उम्र 30 वर्ष निवासी बेहरामुड़ा थाना छाल जिला रायगढ़
03. एक विधि से संघर्षरत बालक