सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Elephants damage crops and houses in Dharamjaigarh forest division in raigarh

रायगढ़ में हाथियों का उत्पात: दो दिनों से गांवों में लगातार कहर, मकानों फसलों को भारी नुकसान

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 11 Dec 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ के धर्मजयगढ़ में 20 हाथियों का दल दो दिनों से गांवों में जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान फसलों को नुकसान भी पहुंचाया। वन विभाग लगातार निगरानी में है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
 

Elephants damage crops and houses in Dharamjaigarh forest division in raigarh
रायगढ़ में हाथियों का उत्पात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो दिनों से 20 हाथियों का दल गांव पहुंचकर ग्रामीणों के मकानों को तोड़ते हुए फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। वन विभाग की टीम नुकसान का आकलन करते हुए हाथियों के दल पर निगरानी बनाए हुए है। ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। मामला धर्मजयगढ़ वन मंडल का है।

Trending Videos


मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों 37 हाथी अलग-अलग दलों में घूम रहे हैं। इनमें कापू रेंज के लिप्ती बीट में सबसे अधिक 20 हाथियों का दल पिछले दो दिनों से विचरण कर रहा है। इनमें शावक भी शामिल हैं। यह दल गांव में कुछ मकानों को तोड़ चुका है। वहीं बीती रात बांधपारा पाराघाटी में दिलीप और यदुमणी यादव के मकान को तोड़ते हुए तीन बोरियों से अधिक धान और मक्का खा गया। इसके अलावा पखनाकोट में हाथियों ने वहां लगी गोभी और टमाटर की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कापू के लिप्ती बीट के कमरई, सोनाजोरी और पखनाकोट इलाके में 20 हाथियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान हाथियों के दल को जंगल की तरफ खदेड़ा गया और 24 घंटे निगरानी रखने की बात कही गई। हाथी प्रभावित गांवों में लगातार मुनादी कराते हुए लोगों से सुबह और शाम के समय जंगल की ओर न जाने की अपील की जा रही है। साथ ही बस्ती के पास हाथियों के पहुंचने पर उनसे दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed