सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Opium Cultivation Unearthed Being Cultivated Across 70 Decimals One Accused Arrested by Police in Raigarh

Raigarh : अफीम की खेती का खुलासा, 70 डिसमिल में हो रही थी खेती, एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

रायगढ़ में पुलिस ने अफीम की खेती का खुलासा किया है, इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, आरोपी ने लगभग 70 डिसमिल में अफीम की खेती किया था।

Opium Cultivation Unearthed Being Cultivated Across 70 Decimals One Accused Arrested by Police in Raigarh
रायगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अब अफीम की खेती का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाघाट गांव में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है।

Trending Videos


बताया जा रहा है कि उक्त खेत आमाघाट निवासी एक किसान का है जिसमें तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती के लिए लिया गया था और चोरी छिपे लगभग 70 डिसमिल में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस को मामले की जानकारी मिलते ही एक आरोपी मार्शल सांगा निवासी झारखंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं मौके के लिए Fहो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आमघाट इलाके में गोपनीय तरीके से अफीम की खेती की जा रही है। तमनार और पूंजीपथरा पुलिस के द्वारा कल शाम से ही मुखबिर लगाकर पतासाजी की जा रही थी। रात में मार्शल सांगा जो कि सुषमा खलखो का रिश्तेदार है। मार्सल सांगा झारखण्ड का रहने वाला है और पिछले कुछ साल से यहां आकर रह रहा है और अपने अन्य साथियों के साथ यहां अफीम की खेती कर रहा था। कल रात से आरोपी मार्सल सांगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिस जमीन पर अफीम की खेती हो रही है वह निजी है या शासकीय है इसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में और कितने आरोपी है वह जांच के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed