सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   Raigarh Criminals blocked the road and fled with Rs 30000

Raigarh News: खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज, लूट की FIR के 24 घंटे बाद भी लुटेरों तक नहीं पहुंची पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 09 Mar 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार

 रायगढ़ जिला मुख्यालय में बैंक से पैसा निकालकर आ रहे शख्स से लूटपाट हुई। शिकायत के 24 घंटे बाद भी अभी तक अपराधियों का कुछ पता नहीं है।

Raigarh Criminals blocked the road and fled with Rs 30000
सिटी कोतवाली थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े लूट के मामले में अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। बैंक से रुपये निकालकर जा रहे एक शख्स का रास्ता रोककर दो अज्ञात आरोपी तीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोमवार को रायगढ़ में सीसीटीवी फुटेज खंगाती नजर आई।

Trending Videos
para_count-0

para_count-1 para_count-1 para_count-1
para_count-1 para_count-1 para_count-1 मिली जानकारी के अनुसार, राजेन्द्र कुमार दुबे ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 5 मार्च 2026 की दोपहर 12:30 बजे वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इतवारी बाजार शाखा से रुपये निकालकर जा रहे थे। दुबे अपने कार्यालय भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो अनजान लोगों ने अचानक उनका रास्ता रोका। संतुलन बिगड़ने पर दोनों आरोपियों ने उनकी साइकिल के आगे बास्केट जाली में रखे नगदी तीस हजार रुपये ले लिए। आरोपी तुरंत मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने काफी पतासाजी की, लेकिन आरोपियों का कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित ने आठ मार्च को सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। para_count-1
विज्ञापन
विज्ञापन

para_count-2 para_count-2 para_count-2
para_count-2 para_count-2 para_count-2 पीड़ित की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

para_count-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed